1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 10, 2025 11:50 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:50 am IST

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

PAK vs SL- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका Image Source : AP

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टीम अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलंका करते हुए नजर आएंगे। वहीं पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी के हाथों में है। शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।

भारत में कहां होगी वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 नवंबर को खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं दो बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसे भारतीय फैंस यूट्यूब चैनल Sports TV पर देख सकते हैं।

बाबर आजम पर रहेंगी सभी की नजरें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बाबर आजम के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली थी। उन तीन मैचों में उनके बल्ले से 45 रन आए थे। वहीं बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली 82 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में इस सीरीज में सभी की नजरें उनके पर टिकी होंगी। श्रीलंका सीरीज में वह जाहिर तौर पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका का स्क्वॉड

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दुशमंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 11 नवंबर - पहला वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 13 नवंबर - दूसरा वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 15 नवंबर - तीसरा वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

यह भी पढ़ें

T20I में न्यूजीलैंड के प्लेयर ने किया कमाल, इस मामले में बांग्लादेश के दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे

CSK के 2 प्लेयर्स के बदले संजू सैमसन को ट्रेड कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, तगड़ी डील के मिले आसार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल