1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में दो घंटे का वक्त बर्बाद, अब कैसे किया जाएगा इसे मैनेज

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में दो घंटे का वक्त बर्बाद, अब कैसे किया जाएगा इसे मैनेज

भारत बनाम श्रीलंका गॉल टेस्ट में करीब दो घंटे मैच नहीं हो पाया। लंच के दौरान आई बारिश ने इसमें खलल डाला। अब तय किया गया है कि शाम को छह बजे तक आज का मैच खेला जाएगा।

Devdutt Padikkal and KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : AP देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में जिस बात की आशंका ​थी, वही हुआ। बीच में आई बारिश के कारण करीब दो घंटे का मैच खराब हो गया। इससे ओवरों की संख्या तो घट जाएगी, लेकिन इसे किसी तरह से मैनेज करने की भी कोशिश की जाएगी। हालांकि आज तो पहला ही दिन है, इसलिए आने वाले दिनों में इसे बराबर करने का मौका रहेगा। इस बीच आज मैच देर तक खेला जाएगा, ये जानकारी सामने आ रही है। अच्छी बात ये रही कि ठीक दो बजे मैच दोबारा शुरू हो गया और मौसम भी साफ नजर आया। 

भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले बैटिंग का फैसला

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गॉल में हो रहे पहले टेस्ट में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की सलामी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। हालांकि इस बीच जब जायसवाल 32 रन पर खेल रहे थे, तब राहुल के एक कॉल पर रन आउट हो गए। ये भारत के लिए बड़ा झटका था। टॉस के वक्त भी कप्तान ने ये बात कही थी कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। ऐसा लग भी रहा​ था, लेकिन एक गफलत के कारण भारत का पहला विकेट गिर गया। इसके बाद राहुल का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए, जिन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। 

लंच के दौरान की थी बारिश की आशंका

दोपहर में करीब 12 बजे लंच का ऐलान किया गया। उस वक्त तक भारत ने 27 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे। इस बीच लंच हो गया। लेकिन जैसे ही लंच हुआ ग्राउंड्स मैन कवर्स को लेकर मैदान की ओर भागे। ऐसा लगा कि बारिश शुरू हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं था। ये फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया था, क्योंकि उस वक्त आसमान पर काले बादल छाए हुए थे और बारिश की संभावना थी। ये संभावना सही साबित हुई और कुछ ही देर बाद तेज बारिश आ गई। इसके बाद लंच के बाद का खेल शुरू ही नहीं हो पाया। बारिश तो ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन तेज बारिश के कारण कवर्स पर पानी आ गया था और कहीं कहीं मैदान पर भी नजर आ रहा था। जब बारिश बंद हुई तो कवर्स हटाए गए। इसके बाद अंपायर ने करीब डेढ़ बजे मैदान का ​​निरीक्षण ​किया और फिर दो बजे से मैच शुरू कराने की बात कही। 

आज शाम छह बजे तक खेला जाएगा मैच

भले ही दो बचे से मैच शुरू हो गया हो, लेकिन इस दौरान करीब दो घंटे का वक्त बर्बाद हो गया। लंच 12 बजे शुरू हुआ था और दोबारा मैच दो बजे शुरू हुआ। इसके बाद जानकारी दी गई कि अब दूसरा सेशन जो दो बजे से शुरू हुआ है, वो तीन बजकर 50 मिनट तक चलेगा, इसके बाद टीब्रेक होगा। तीसरा और आखिरी सेशन चार बजकर 10 मिनट से शुरू होगा, जो कि छह बजे तक चलता रहेगा। यानी कुछ देर ज्यादा मैच कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि जाया हुए वक्त को मैनेज किया जा सके। इस बीच संभावना ये भी है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम को थोड़ा वक्त लेकर आज जो ओवर कम फेंके जाएंगे, उसकी भरपाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

यशस्वी जायसवाल ने जो किया, वो तो अनोखा है, 30 मैच 30 मैदान और 32 पर आउट

भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, गॉल में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ

Latest Cricket News