1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: भारत बनाम श्रीलंका मैच में रुकी बारिश, थोड़ी देर में फिर शुरू होगा मुकाबला
  Live Now

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका मैच में रुकी बारिश, थोड़ी देर में फिर शुरू होगा मुकाबला

 Written By: Pankaj Mishra
 Updated : Aug 15, 2026 12:47 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया है। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। गिल ने ​पिच को देखकर ये निर्णय लिया है।

भारत बनाम श्रीलंका...- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट लाइव स्कोर Image Source : PTI

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज का पहला मैच गॉल में है। टॉस को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत लिया है और उन्होंने पहले बैटिंग का निर्णय लिया है। गिल को लगता है कि ये पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां आपको इस मैच का लाइव स्कोर तो देखने के लिए ​मिलेगा, साथ ही हिन्दी में लाइव कमेंट्री भी आप पढ़ सकते हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है सीरीज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका सीरीज है। जिसका पहला मैच आज है। टीम इंडिया जहां एक ओर डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में नंबर 5 पर है, वहीं श्रीलंकाई टीम छठे नंबर पर है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।  जो भी टीम जीतेगी, उसका पीसीटी बढ़ जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के पास है, वहीं श्रीलंका की कप्तानी धनंजय डि सिल्वा कर रहे हैं। भारतीय टीम गिल की कप्तानी में टेस्ट में उस तरह का खेल नहीं दिखा पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही है। इसलिए ये सीरीज उनके लिए किसी ​​बड़े इम्तिहान से कम नहीं है। 

सरफराज को नहीं मिला मिला मौका

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के वक्त अपनी प्लेइंग इलेवन भी बता दी है। सरफराज को मौका नहीं मिला है। ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल खेल रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की जगह आए औकिब नबी भी आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। 

भारत के स्क्वाड में हो चुके हैं दो बड़े बदलाव

बीसीसीआई ने जब इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, तब से लेकर अब तक दो बड़े बदलाव हो चुके हैं। पहले टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वे बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह औकिब नबी और सरफराज खान को स्क्वाड में जगह दी गई है। 

श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का। 

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

Latest Cricket News

Live updates :INDIA vs SRI LANKA 1 Test Day 1 LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका के गॉल से अच्छी खबर

    श्रीलंका के गॉल से अच्छी खबर आ रही है। थोड़ी ही देर में बारिश अब बंद हो चुकी है। हालांकि पता चला है कि कवर्स पर काफी पानी है, जिसे ग्राउंड्समैन साफ कर रहे हैं। अब आसमान साफ हो चुका है। कुछ ही देर में पानी को हटाकर मैच फिर से शुरू कराया जाएगा।

     

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    लंच ब्रेक के दौरान शुरू हुई बारिश

    अभी भारत बनाम श्रीलंका मैच में लंच ​ब्रेक चल रहा है। इस बीच बारिश की भी खबर सामने आई है। जब ब्रेक हुआ, तभी काफी काले बादल आसमान पर छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। ऐहतियात के तौर पर मैदान को ढक दिया गया था, लेकिन अब बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। पूरे मैदान चादरों से ढक गया है।

     

  • 12:32 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पहला सेशल रहा काफी अहम

    इस बीच जैसे ही लंच का ऐलान हुआ और खिलाड़ी मैदान से वापस जाने लगे, तभी ग्राउंड्स मैन कवर्स को लेकर मैदान की ओर दौड़ पड़े। पहले ऐसा लगा कि बारिश शुरू हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं था। ये ऐहतियात के तौर पर उठाया गया कदम था। भारतीय पारी की बता की जाए तो यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। दूसरी ओर, केएल राहुल ने अपना समय बिताया। देवदत्त पडिक्कल ने वार्मअप मैच में नाबाद 142 रन बनाए थे। इस मैच में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की।

     

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    लंच हो गया है

    अब लंच हो गया है। मैच 10 बजे शुरू हुआ था, दो घंटे बाद यानी 12 बजे लंच हो गया। इस बीच भारत ने पहले सेशन में 27 ओवर की गेंदबाजी में 101 रन बना लिए हैं। पहले सेशन में केवल एक ही विकेट गिरा। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए हैं। इस वक्त केएल राहुल 77 बॉल पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल अब तक 49 बॉल पर 35 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से चार चोके और एक छक्का आया।

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 100 रन पूरे

    भारत के अब 100 रन पूरे हो चुके हैं। राहुल ने चौका लगातार टीम को यहां तक पहुंचाया। अब तक 26 ओवर का खेल हो चुका है। केएल राहुल 32 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं।

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    20 ओवर का खेल पूरा, भारत का स्कोर 76 रन

    भारत की पारी के 20 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम ने अब तक एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। इस वक्त देवदत्त पडिक्कल 20 और राहुल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दो दो चौके और एक एक छक्का लगाया है। यशस्वी जायसवाल आउट होने वाले अकेले बल्लेबाज हैं।

  • 11:27 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    17 ओवर में भारत का स्कोर

    17 ओवर का खेल अब​ तक हो चुका है। भारत ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। अब तक यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनके बाद अब देवदत्त पडिक्कल राहुल का साथ दे रहे हैं। राहुल ने 21 और देवदत्त ने 19 रन बना लिए हैं।

  • 11:10 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    जायसवाल टेस्ट में तीसरी बार रन आउट हुए हैं

    टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होना एक अपराध माना जाता है। टेस्ट में जल्दबाजी नहीं होती, इसलिए बल्लेबाज से उम्मीद की जाती है कि वो आराम से खेले और जब रन ना हो तो ना दौड़ा जाए। इससे पहले जायसवाल पहली बार साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ​खिलाफ रन आउट हुए थे। तब उन्होंने 82 रन बनाए थे। इसके बाद वे वेस्टइंडीज के खिलाफ 2025 में रन आउट हुए। तब उन्होंने 175 रन बनाए थे। अब वे तीसरी बार ऐसा कर गए हैं। हालांकि इस ​दफा स्कोर काफी कम रहा।

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कैसे आउट हुए जायवाल

    दरअसल 11वें ओवर की आखिरी बॉल थी। इसे केशरा नुवांथा कर रहे थे। राहुल स्ट्राइक पर ​थे और जायसवाल दूसरी ओर खड़े थे। राहुल का स्ट्रोक बैक टू द बॉलर था। गेंदबाज ने बॉल रोकने की कोशिश की और जायसवाल भागते हुए उनसे टकरा गए और वहीं गिर पड़े। तब तक राहुल दूसरे छोर पर पहुंच चुके थे। जायसवाल ने नॉनस्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

     

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत को पहला नुकसान, जायसवाल आउट

    भारत का पहला विकेट गिर गया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्होंने 37 बॉल पर 32 रन की एक छोटी सी पारी खेली, इसमें पांच चौके शामिल रहे। खास बात ये है कि जायसवाल रन आउट हुए। रन लेने की हड़बड़ी में गड़बड़ी कर बैठे और इसका नतीजा हुआ भारत का पहला विकेट।

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    10 ओवर में भारत का स्कोर

    अब तक 10 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। इस वक्त दोनों सलामी बल्लेबाज मोर्चा संभाले हुए हैं। यशस्वी जायसवाल 34 बॉल पर 25 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से चार चौके आए हैं। उधर केएल राहुल 26 बॉल पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पहले छह ओवर के बाद भारत का स्कोर

    अब तक छह ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने 22 रन बना लिए हैं। अच्छी बात ये है कि भारत का कोई विकेट नहीं गिरा है। जायसवाल 22 बॉल पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं, उन्होंने तीन चौके लगााए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 23 बॉल पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, उन्होंने एक चौका लगाया है।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    यशस्वी जायसवाल और राहुल कर रहे हैं पारी का आगाज

    भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए आ गए हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि दोनों बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलकर अच्छी शुरुआत देंगे और टीम को मजबूती देने का काम करेंगे।

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया आजादी का पर्व

    आज भारत बनाम श्रीलंका मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने भी आजादी का पर्व मनाया। आज भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है। मैच से पहले झंडा रोहण हुआ और सभी खिलाड़ियों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान का गायन भी किया। ये एक अनोखा क्षण रहा।

     

  • 9:43 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया 600वें टेस्ट के लिए उतरी

    अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, टीम ने 1097 मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, उसने अब तक 883 टेस्ट खेले हैं। अब भारत 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बन गया है। 

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की पहले ​बैटिंग

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। अब से कुछ ही देर बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हो जाएगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    ध्रुव जुरेल और सरफराज में से कौन खेलेगा

    आज के मैच में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान में से कौन खेलेगा, इसका खुलासा अब से कुछ ही देर बाद हो जाएगा। संभावना है कि एक ही बल्लेबाज खेल पाएगा। शुभमन गिल किसे मौका देंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    केशर नुवांथा को डेब्यू का मौका

    श्रीलंका की ओर से ऑफ स्पिनर केशर नुवांथा को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। करीब 25 साल के केशर नुवांथा को टेस्ट कैप मिल गई है। खास बात ये है कि भारत ने जो अपना वार्मअप मैच खेला था, उसमें केशर नुवांथा ने केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आउट किया था।

  • 9:14 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    25 जून 1932 से शुरू हुआ टेस्ट खेलने का सिलसिला

    भारत ने अपना पहला टेस्ट 25 जून 1932 में खेला था। तब ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था। भारतीय टीम इस मैच को 158 रन से हार गई थी। तब से शुरू हुआ ये सिलसिला अब तक लगातार जारी है।

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत का 600वां टेस्ट मैच

    भारतीय टीम आज अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। ये एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात ये भी है कि भारत आज ही अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस भी माना रहा है। इस विशेष दिन 600वां मैच। अब तक दुनिया की केवल 2 ही टीमें 600 से अधिक टेस्ट मैच खेल पाई हैं।

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

    धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल