A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs USA: ये होगी भारत की सलामी जोड़ी, कैसी नजर आएगी Playing XI

IND vs USA: ये होगी भारत की सलामी जोड़ी, कैसी नजर आएगी Playing XI

भारत ​बनाम यूएसए मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा की जानी चाहिए। देखें कौन से 11 खिलाड़ी खेलते हुए दिख सकते हैं।

ishan kishan and abhishek sharma- India TV Hindi Image Source : AP ईशान किशन और अभिषेक शर्मा

भारत और यूएसए की टीम टी20 विश्व कप 2026 में आमने सामने होने वाली हैं। भारत का ये पहला मुकाबला होगा। टीम इंडिया की तैयारी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त है। हालांकि कुछ चोटों से टीम जूझ रही है, लेकिन शुरुआती मैचों में इसका ज्यादा असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बीच पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसे समझने की कोशिश करते हैं। साथ ही सलामी जोड़ी पर भी बात की जानी चाहिए। 

टीम इंडिया विश्व कप में भी अपनाएगी आक्रामक रुख

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेलने के लिए टीम इंडिया तैयार है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो टी20 सीरीज खेली गई थी, उसके पांच में से चार मुकाबले भारत ने अपने नाम किए थे। एक मैच में प्रयोग के कारण हार मिली थी। इसके बाद भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वार्मअप मैच भी खेला था, उसे भी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब तक ऐसा लग रहा है कि टीम आक्रामक रुख अख्तिार करते हुए मैदान में उतरेगी, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों की खैर नहीं है। 

वॉशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह फिट नहीं, हर्षित राणा भी बाहर

इस बीच अगर भारत की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो बीसीसीआई ने जो टीम चुनी है, उसमें से दो खिलाड़ी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वॉशिंगटन सुंदर अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं, उनका इंतजार किया जा रहा है। साथ ही हर्षित राणा को लेकर भी कुछ अपडेट आ रहे हैं। खबर है कि वे भी बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज की एंट्री की बात सामने आ रही है। लेकिन सिराज सीधे आकर पहला मुकाबला खेलेंगे, इसको लेकर शक है। 

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए ओपनिंग

​शनिवार को जब टीम इंडिया मैदान पर यूएसए के खिलाफ उतरेगी तो इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज ईशान किशन करें। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में यही जोड़ी खेली थी और खू​ब तबाही भी मचाई थी। संजू सैमसन की छुट्टी शायद हो चुकी है। लेकिन टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है, ये देखना दिलचस्प होगा। इस बीच तिलक वर्मा की वापसी हो चुकी है, वे तीसरे नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। नंबर चार पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आएंगे। हार्दिक पांड्या नंबर 5 और शिवम दुबे और अक्षर पटेल इसके बाद खेलते हुए दिखाई देंगे। रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। 

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप और वरुण का खेलना करीब करीब तय

इसके बाद अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती पक्के तौर पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इन तीन गेंदबाजों के अलावा अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या भी अपने ओवर पूरे करेंगे। अगर जरूरत हुई तो शिवम दुबे से भी कुछ ओवर कराए जा सकते हैं। वार्मअप मैच में तो अभिषेक शर्मा से लेकर रिंकू सिंह तक ने गेंदबाजी की थी। लेकिन इस मैच में वे गेंदबाजी करेंगे, इसकी संभावना काफी कम है। बाकी कप्तान क्या तय करते हैं, ये देखना होगा। 

यूएसए के​ खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह। 

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final

वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा, अंडर 19 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

Latest Cricket News