1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने भारतीय U19 टीम का किया ऐलान, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाएंगे कुल 6 मैच

BCCI ने भारतीय U19 टीम का किया ऐलान, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाएंगे कुल 6 मैच

भारतीय महिला U19 टीम 22 जून से श्रीलंका का सामना करती नजर आएगी। ऐसे में BCCI ने भारतीय U19 टीम का ऐलान कर दिया है।

India U19- India TV Hindi
Image Source : BHAVIKAA_AHIRE11 भाविका अहिरे

भारतीय महिला क्रिकेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली अंडर-19 महिला व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीमों का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई उभरते खिलाड़ियों को जगह दी गई है। BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू अंडर-19 सीरीज के लिए T20 और ODI टीमों की घोषणा की। भारत और श्रीलंका के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें तीन T20I मैच चेन्नई में और तीन ODI मैच पुडुचेरी में आयोजित होंगे। विकेटकीपर- बल्लेबाज भाविका अहिरे को दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हाल के समय में जूनियर क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं महक नरवसे को दोनों टीमों का उपकप्तान बनाया गया है।

कई युवा चेहरों को मिला मौका

भारतीय टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने घरेलू और जूनियर स्तर पर लगातार प्रभावित किया है। इरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, काश्वी कांडिकुप्पा, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर और अनादी टगड़े जैसे खिलाड़ियों को दोनों फॉर्मेट में मौका मिला है। सिलेक्टर्स ने T20 और ODI दोनों टीमों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। कुछ खिलाड़ियों को खास तौर पर छोटे फॉर्मेट और कुछ को 50 ओवर क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से चुना गया है। इस सीरीज के जरिए युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल माहौल में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

T20I सीरीज के लिए भारतीय महिला U19 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान एवं विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवसे (उपकप्तान), काश्वी कांडिकुप्पा, मैत्री मानियार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादी टगड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)

ODI सीरीज के लिए भारतीय महिला U19 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान एवं विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतिक्षा, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवसे (उपकप्तान), काश्वी कांडिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादी टगड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)

T20I सीरीज का शेड्यूल

  • 22 जून: पहला T20I, चेन्नई
  • 24 जून: दूसरा T20I, चेन्नई
  • 27 जून: तीसरा T20I, चेन्नई

ODI सीरीज का शेड्यूल

  • 30 जून: पहला ODI, पुडुचेरी
  • 3 जुलाई: दूसरा ODI, पुडुचेरी
  • 6 जुलाई: तीसरा ODI, पुडुचेरी

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तो शर्मसार कर दिया, 0 रन पर गिरे 3 विकेट, बांग्लादेश ने खोल दी पोल

वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर

Latest Cricket News