1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर

वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर

 Published : Jun 11, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:55 am IST

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ एक छोटी, लेकिन इम्पैक्टफुल पारी खेली। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। वे इस वक्त श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रहे हैं, जो वनडे फॉर्मेट पर खेली जा रही है। वैभव के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ एक छोटी सी पारी आई, लेकिन इसमें वे तूफानी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे। हालांकि इस मैच में वे बड़ी पारी खेलना चाहते थे, जिसमें नाकाम रहे। लेकिन भारतीय टीम को उन्होंने अच्छी शुरुआत जरूर दिला दी। 

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में रहे थे फ्लॉप

श्रीलंका में इस वक्त तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कप्तानी यहां पर तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं। पहले मैच में जब वे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरे तो उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए। वे 12 बॉल पर 14 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच का इंतजार था। आज यानी गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की टीम ए टीमें आमने सामने हैं। भारत की यहां भी पहले बल्लेबाजी आ गई। भारत की सलामी जोड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी और प्रभ​सिमरन सिंह क्रीज पर आए और धमाकेदार आगाज किया। 

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव ने 22 बॉल पर ठोक दिए 44 रन

इस मैच में वैभव ने एक भी हवाई स्ट्रोक नहीं खेला, बल्कि समझदारी से खेलते हुए दिखाई दिए। जब वे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे थे, उससे पहले ही आउट हो गए। वैभव ने मैच में 22 बॉल पर 44 रन बनाए। यानी उनका स्ट्राइक रेट पूरे 200 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके आए, लेकिन छक्का वे एक भी नहीं लगा सके। वे अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने। जब वैभव आउट हुए, तब तक भारतीय टीम अच्छी शुरुआत कर चुकी थी। वैभव आउट होते वक्त भारतीय ए टीम का स्कोर 74 रन हो चुका था। दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने भी उनका अच्छा साथ दिया। 

लीग फेज में भारत के दो और मैच बाकी

ट्राई सीरीज में भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका की ए टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें एक दूसरे से दो दो मैच खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में जो दो टीमें टॉप पर होंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। अब तक दो मैच हो चुके हैं। यानी वैभव के पास लीग फेज में अभी दो औ मैच बचे हुए हैं। अभी श्रीलंका और अफगानिस्तान एक एक मैच और खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 15 जून दिन सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद भारतीय टीम 17 जून को फिर अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें

IPL से नदारद रहने के बाद एमएस ​​धोनी अचानक इस T20 लीग में दिखे, वीडियो हो रहा वायरल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पहली बार फ्लडलाइट्स के नीचे खेला जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल