1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली के मैदान पर 6 भारतीय बल्लेबाज ही टेस्ट में जड़ पाए दोहरा शतक, बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम शामिल

दिल्ली के मैदान पर 6 भारतीय बल्लेबाज ही टेस्ट में जड़ पाए दोहरा शतक, बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम शामिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इस मैदान पर अभी तक सिर्फ 6 भारतीय बल्लेबाज ही टेस्ट में दोहरा शतक लगा पाए हैं।

virat kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने पहला मुकाबला पारी और 140 रनों से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक टेस्ट में सिर्फ 6 भारतीय बल्लेबाज ही दोहरा शतक लगा पाए हैं। इनमें विराट कोहली, विनोद कांबली, गौतम गंभीर, मंसूर अली खान पटौदी, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में कोहली ने खेली थी टेस्ट में सबसे बड़ी पारी

दिल्ली के क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट में पिछली डबल सेंचुरी विराट कोहली ने साल 2017 में लगाई थी। तब उन्होंने 287 गेंदें खेलते हुए कुल 243 रन बनाए थे, जिसमें 25 चौके शामिल रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। मैच में अच्छा खेल दिखाने वाले कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। दिल्ली के मैदान पर टेस्ट में सबसे बड़ी 243 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड कोहली के नाम ही है।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी जीते हैं कुल 24 टेस्ट मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 101 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 24 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं 30 मैचों में वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। 47 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भले ही आंकड़ों में वेस्टइंडीज की टीम आगे दिख रही है, लेकिन पिछले 20 सालों से भारतीय टीम ने इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वाड:

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, एन जगदीसन, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें:

क्या IND vs AUS सीरीज में हो पाएगा ग्लेन मैक्सवेल का कमबैक? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का बना ये समीकरण, अब इस तरह से मिलेगी एंट्री!

Latest Cricket News