1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: जीत के बाद खुश हुए कप्तान केएल राहुल, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

IND vs SA: जीत के बाद खुश हुए कप्तान केएल राहुल, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

kl rahul- India TV Hindi
Image Source : AP केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (135 रन) ने शतक लगाया। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा (तीन विकेट) और स्पिनर कुलदीप यादव (चार विकेट) ने दमदार प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने टीम की जीत में अहम रोल प्ले किया। मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कई प्लेयर्स की तारीफ की है।

केएल राहुल ने हर्षित और कुलदीप की तारीफ की

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की। इनकी तारीफ करते हुए कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हर्षित ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उसकी काबिलियत जानते हैं। कुलदीप अच्छा काम कर रहे हैं और हमारे लिए विकेट झटकने के लिए अहम हैं। मैच जीतने के बाद राहुल ने कहा कि अगर मैं कहूं कि हम आखिर में नर्वस नहीं हुए थे तो यह झूठ होगा। हम वनडे क्रिकेट काफी समय बाद खेल रहे थे। लेकिन हम लगातार विकेट लेते रहे और हमारे गेंदबाजों ने अपने प्लान पर टिके रहकर गेंदबाजी की।

कप्तान राहुल ने रोहित-विराट के लिए कही ये बात

केएल राहुल ने कहा कि रोहित और कोहली को ऐसे खेलते देखना हमेशा बेहतरीन होता है। उन्होंने विरोधी टीम को दबाव में रखा और दिखाया कि वे इतने बड़े खिलाड़ी क्यों है। मैं इस चीज को काफी समय से देख रहा हूं। ड्रेसिंग रूम में उनके साथ रहना और भी ज्यादा मजेदार होता है।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल

केएल राहुल ने कहा कि मुझे कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी, तो जाहिर है कि मुझे उसका अहसास था। केएल राहुल मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। पिछली 2-3 वनडे सीरीज से यही भूमिका मुझे दी गई है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। अपने खेल को चुनौती देने में मजा ले रहा हूं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

'मैं 37 साल का हो चुका हूं....सिर्फ एक फॉर्मेट खेलूंगा'- टेस्ट क्रिकेट में वापसी वाली अफवाह पर विराट ने तोड़ी चुप्पी

मैच में बने कुल 681 रन, IND vs SA मुकाबले में टूट गया 10 साल पुराना महारिकॉर्ड; बल्लेबाजों का कमाल

Latest Cricket News