1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच में बने कुल 681 रन, IND vs SA मुकाबले में टूट गया 10 साल पुराना महारिकॉर्ड; बल्लेबाजों का कमाल

मैच में बने कुल 681 रन, IND vs SA मुकाबले में टूट गया 10 साल पुराना महारिकॉर्ड; बल्लेबाजों का कमाल

 Published : Nov 30, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 12:00 am IST

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 17 रनों से हरा दिया और इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए विराट कोहली ने दमदार शतक लगाया। वहीं कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके।

Corbin Bosch and virat kohli- India TV Hindi
कॉर्बिन वॉश Image Source : AP

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 349 रन बनाए। इसके बाद अफ्रीकी टीम 332 रनों पर सिमट गई। भारत ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से रनों की बरसात देखने को मिली। भारत के लिए जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीजट्के, मार्को यानसन और कॉर्बिन वॉश ने अर्धशतक लगाए। इसी के साथ मैच में एक बड़ा कीर्तिमान बन गया।

IND vs SA के मैच में बने कुल 681 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच में दोनों टीमों की तरफ से 681 रन बने। इसके अलावा दोनों टीमों की तरफ से कुल 28 छक्के लगे। यह भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच किसी वनडे मैच में दोनों टीमों की तरफ से बने सबसे ज्यादा रन हैं और दोनों टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।

इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर साल 2015 में वनडे मैच हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 438 रन बनाए। इसके बाद भारत ने 224 रन बनाए। इस तरह से मैच में कुल 662 रन बने। वहीं, इस मैच में कुल 25 छक्के लगे थे। अब 10 साल पुराना यह रिकॉर्ड टूट चुका है।

विराट कोहली ने लगाया दमदार शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 120 गेंदों में कुल 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 57 रन और केएल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम 349 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया और चार विकेट झटक लिए। हर्षित राणा के खाते में 3 विकेट गए। अच्छे खेल के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें:

भारत की जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए 2 प्लेयर्स, गेंद और बल्ले से अफ्रीका को किया पस्त

टीम इंडिया ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल