1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक T20I मैच खेलने वाले प्लेयर को कैसे मिली भारतीय टीम में जगह, बचाव में सामने आ गए कप्तान सूर्या

एक T20I मैच खेलने वाले प्लेयर को कैसे मिली भारतीय टीम में जगह, बचाव में सामने आ गए कप्तान सूर्या

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा को भी मौका मिला है, जबकि उन्होंने सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : GETTY हर्षित राणा और सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हर्षित राणा को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। अब उनके ऊपर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

हर्षित राणा की सूर्या ने कर दी तारीफ

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किए जाने का भी बचाव किया। सूर्यकुमार ने कहा कि हर्षित राणा ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि पुणे में खेले गए मैच में कंकशन रिप्लेसमेंट (सिर में चोट लगने वाले खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होने वाला) के तौर पर टीम में आए थे। हमें उनके कौशल पर भरोसा है और हम जानते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

हर्षित को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। उनका साथ देने के लिए प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। ऐसे में यूएई की धीमी पिचों को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा का जगह बनाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। हर्षित ने अभी तक एक T20I मैच में कुल तीन विकेट ही हासिल किए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का अच्छा मौका

एशिया कप के बाद भारत टी20 विश्व कप से पहले इस फॉर्मेट में 15 और मैच खेलेगा। सूर्यकुमार ने कहा कि पिछले साल के टी20 विश्व कप के बाद यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। यह खुद को परखने के लिए एक अच्छा टूर्नामेंट है। इसके बाद भी काफी टी20 मैच होंगे। यहीं से सफर शुरू होता है।

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में कर डाला ऐसा करिश्मा

केशव महाराज ऐसा करिश्मा करने वाले पहले अफ्रीकी स्पिनर, 5 विकेट लेकर रचा नया इतिहास

Latest Cricket News