1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: 'देश के लिए अच्छा करें', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

IND vs PAK: 'देश के लिए अच्छा करें', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-4 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 21 सितंबर को मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम की निगाहें जीत के साथ शुरुआत करने पर होंगी।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : BCCI VIDEO SCREEN GRAB सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी और धमाकेदार अंदाज में सुपर-4 में जगह बनाई। अब सुपर-4 में भारतीय टीम पहला मुकाबला पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में सूर्या ने दमदार 47 रनों की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। फिर भारतीय कप्तान ने ना तो टॉस के समय विरोधी कप्तान से हाथ मिलाया और ना ही मैच के बाद। अब पाकिस्तान के खिलाफ आने वाले मैच के लिए कप्तान सूर्या ने बड़ी बात कही है।

देश के लिए अच्छा करें और मैच का लें आन्नद: सूर्या

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के होने वाले मुकाबले के लिए सूर्या ने कहा कि जब भी मैं ग्राउंड में जाता हूं, तो स्टेडियम भरा होता है। जब स्टेडियम भरा होता है, तो मैं अपनी टीम को बोलता हूं कि चलो भाई इतने लोग आए हैं, तो एंटरटेन करना पडे़गा। हर मैच में एक अलग चुनौती है। आप देश के लिए अच्छा करें और मैच का आन्नद लें। अभी तक हमने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।

कप्तान सूर्या ने बाहरी शोर को बंद करने का बताया तरीका

तो फिर बाहरी शोर को बंद करने का तरीका क्या है? इस सवाल के जवाब में सूर्यकुमार ने कहा कि अपना कमरा बंद करो, अपना फोन बंद करो और सो जाओ। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है। यह कहना आसान है, लेकिन कभी-कभी यह मुश्किल होता है क्योंकि आप बहुत सारे दोस्तों से मिलते हैं। आप डिनर के लिए बाहर जाते हैं और आपके साथ बहुत सारे खिलाड़ी होते हैं जो ये सब चीजें देखना पसंद करते हैं, इसलिए यह बहुत मुश्किल है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या सुनना चाहते हैं, आप अपने मन में क्या रखना चाहते हैं और आगे बढ़कर प्रैक्टिस सेशन या खेल खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर हम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह बहुत अहम है।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला वनडे में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

कुसल मेंडिस ने रचा इतिहास, इस मामले में बन गए नंबर 1, तोड़ा परेरा का रिकॉर्ड

Latest Cricket News