1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान शुभमन गिल ने करवाई इन 2 प्लेयर्स की वापसी, क्लीन स्वीप से बचने के लिए लिया बड़ा फैसला

कप्तान शुभमन गिल ने करवाई इन 2 प्लेयर्स की वापसी, क्लीन स्वीप से बचने के लिए लिया बड़ा फैसला

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। ये दोनों प्लेयर्स शुरुआती दोनों वनडे मैच में नहीं खेले थे।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम सीरीज पहले ही सीरीज हार चुकी है। अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं।

कुलदीप यादव को मिला मौका

तीसरे वनडे मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव की वापसी करवाई है, जबकि नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये दोनों प्लेयर्स शुरुआती दोनों वनडे मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम साबित हुए थे और अच्छा नहीं कर पाए थे। अब इसी वजह से कप्तान गिल ने इन दोनों को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है।

कुलदीप वनडे क्रिकेट में ले चुके 150 से ज्यादा विकेट

कुलदीप यादव के पास काफी अनुभव है और उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। कुलदीप ने भारतीय टीम के लिए साल 2017 में वनडे में डेब्यू किया था और उसके बाद से 113 वनडे मैचों में कुल 181 विकेट अपने नाम किए हैं। वनडे क्रिकेट में वह दो बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने कही ये बात

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा कि हम पहले बॉलिंग ही करना चाहते थे। पिछले मैच में हमारे पास पर्याप्त रन थे और कुछ मौके भी आए जिन्हें हम भुना नहीं पाए। क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है, आपको अपने मौके भुनाने ही होते हैं। लगभग 40वें ओवर तक खेल बराबरी पर चल रहा था। उन्होंने आखिरी में अच्छा खेला। उम्मीद है यह मैच हमारे लिए अच्छा रहेगा। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी को पहली बार मिली स्क्वाड में जगह, T20 क्रिकेट में बना चुका है कुल इतने रन

ट्रैविस हेड सिडनी वनडे में हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, इस मामले में सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनने का मौका

Latest Cricket News