1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी को पहली बार मिली स्क्वाड में जगह, T20 क्रिकेट में बना चुका है कुल इतने रन

इस खिलाड़ी को पहली बार मिली स्क्वाड में जगह, T20 क्रिकेट में बना चुका है कुल इतने रन

 Published : Oct 25, 2025 07:49 am IST,  Updated : Oct 25, 2025 07:49 am IST

शुभम रंजने ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। अब उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें यूएसए की टीम में मौका मिला है।

Shubham Ranjane- India TV Hindi
शुभम रंजने Image Source : GETTY

यूएसए की टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। अब उसका ध्यान अगले राउंड पर है, जहां उसका 26 अक्टूबर को नेपाल की टीम से सामना होगा। अब इसके लिए यूएसके के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इसमें पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे शुभम रंजने को शामिल किया गया है। उन्हें पहली बार यूएसए की किसी इंटरनेशनल टीम में मौका मिला है।

शुभम रंजने ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन

शुभम रंजने ने अमेरिका के लिए घरेलू क्रिकेट में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से सेलेक्टर्स ने टीम में चुनकर अब उन्हें इनाम दिया है। उनके पास पावर हिटिंग और मध्यम गति से बॉलिंग करने की कला है। 31 साल के रंजने मेजर लीग क्रिकेट 2022 के बीच में यूएसए चले गए थे और उसके बाद से ही उनका अच्छा प्रदर्शन जारी है। शुभम रंजने के अच्छे खेल की बदौलत ही सिएटल थंडरबोल्ट्स की टीम खिताब जीत पाई थी। इस साल के अंत में उन्हें SA20 और ILT20 लीग में अनुबंध हासिल हुए हैं।

शुभम रंजने का ऐसा रहा है टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड

शुभम रंजने ने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 595 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा 23 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 278 रन दर्ज हैं। शुभम ने 48 टी20 मैचों में कुल 654 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।

ICC ने यूएसए क्रिकेट को किया था निलंबित

अमेरिका की टीम का कप्तान मोनांक पटेल को बनाया गया है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी जेसी को मिली है। टीम में सौरभ नेत्रवलकर और एंड्रीज गौस जैसे अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। टीम में यासिर मोहम्मद, सैतेजा मुक्कमल्ला और शायन जहांगीर जैसे प्लेयर्स भी शामिल हैं। अमेरिका की टीम घनी अराजकता के बीच मैदान पर उतरेगी। क्योंकि यूएसए क्रिकेट को आईसीसी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। मेजर क्रिकेट लीग के साथ उनकी कानूनी लड़ाई भी सुर्खियों में छाई हुई है।

यूएसए की टीम का स्क्वाड:

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप-कप्तान), सौरभ नेत्रवलकर, रुशिल उगरकर, नोस्थुश केनजिगे, मिलिंद कुमार, स्मिट पटेल, शायन जहांगीर, जुआनॉय ड्रायस्डेल, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, यासिर मोहम्मद, सैतेजा मुक्कमल्ला, शुभम रंजने, एंड्रीज गौस

यह भी पढ़ें:

ट्रैविस हेड सिडनी वनडे में हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, इस मामले में सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनने का मौका

टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का हुए ऐलान, 7 साल बाद टीम में इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल