1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: अहमदाबाद के मैदान पर T20I में ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जीत चुके इतने मुकाबले

IND vs SA: अहमदाबाद के मैदान पर T20I में ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जीत चुके इतने मुकाबले

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच रद्द हो गया था। अब पांचवां मुकाबला अहमदाबाद के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन माक्ररम हैं।

indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ में तीसरा मुकाबला धुंध की वजह से रद्द कर दिया गया था। ऐसे में क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि पांचवें मुकाबले में कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो। टीम इंडिया पहले से ही सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में वह चाहेगी कि आखिरी मैच जीतकर वह सीरीज अपने नाम कर ले। आइए जानते हैं, अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है।

अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने हारे हैं सिर्फ दो T20I मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अभी तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है और दो हारे हैं। टीम इंडिया ने यह दोनों मैच इंग्लैंड से हारे हैं और दोनों ही बार इंग्लैंड ने T20I मैच 8 विकेट से जीता था 

भारतीय टीम के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त मौजूद

अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और ये दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। अगर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच हार भी जाती है, तो सीरीज 2-2 से बराबर होगी और टीम इंडिया सीरीज नहीं हारेगी। दूसरी तरफ अफ्रीकी टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि सीरीज में बराबरी हासिल कर सके। भारतीय टीम के पास अभी सीरीज में 2-1 की बढ़त है।

सूर्या पर होंगी सभी की निगाहें

तीसरे टी20 मैच के लिए शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से खेलने के लिए अनुउपलब्ध थे। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह पारिवारिक कारणों की वजह से घर लौट गए थे। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये दोनों प्लेयर्स पांचवें टी20 मैच में खेलते हैं या नहीं। दूसरी तरफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सभी की निगाहें होंगी कि पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और साल 2025 में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: इस दिन हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, दोनों टीमों को करना होगा ये काम

एशेज के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा, एलेक्स कैरी का बल्ले के बाद विकेटकीपिंग में कमाल

Latest Cricket News