Ashes 2025-26: एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट में पहला दिन ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी के नाम रहा। एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली और शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया। कैरी ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 106 रनों की पारी खेली। वह एशेज में सैकड़ा जड़ने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई विकेटकीपर एशेज में सैकड़ा जड़ने में कामयाब हुआ। कैरी के शतक और फिर मिचेल स्टार्क (54) के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रनों का स्कोर खड़ा किया।
बल्ले के बाद ग्लव्स से दिखाया दम
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ऑलआउट होने के बाद जब इंग्लैंड की पारी का नंबर आया तो एक बार फिर एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे कमाल कर दिया। दरअसल, इंग्लैंड की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। आधी टीम 127 रन पर पवेलियन लौट गई, जिसमें 3 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट करने में एलेक्स कैरी का अहम योगदान रहा। उन्होंने विकेट के पीछे सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली, जो रूट और एलेक्स कैरी का कैच लपका। कैरी यही नहीं रुके। उन्होंने जेमी स्मिथ और विल जैक्स के आउट होने में अहम भूमिका निभाते हुए इतिहास रच दिया।
खास क्लब में कैरी का नाम शुमार
एलेक्स कैरी एक ही एशेज टेस्ट मैच में शतक लगाने और एक पारी में पांच बल्लेबाजों को शिकार करने वाले चुनिंदा विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एशेज में 14 साल बाद ऐसा देखने को मिला है। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर ने एक ही एशेज टेस्ट में शतक जड़ने के अलावा विकेट के पीछे 5 शिकार किए थे। उन्होंने साल 2011 में सिडनी टेस्ट में यह कारनामा किया था। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट ने पहली बार ऐसा किया था। उन्होंने 2003 में सिडनी में खेले गए एशेज टेस्ट मैच में शतक के साथ एक पारी में 5 खिलाड़ियों का शिकार किया था।
एक ही एशेज टेस्ट मैच में शतक लगाने और एक पारी में पांच शिकार करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज
- एडम गिलक्रिस्ट (सिडनी 2003)
- मैट प्रायर (सिडनी 2011)
- एलेक्स कैरी (एडिलेड 2025)
गौरतलब है कि मैट प्रायर इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज हैं। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब वह तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही एशेज टेस्ट में शतक लगाने के साथ-साथ एक पारी में पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।
यह भी पढ़ें:
कब और कहां खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
मशहूर T20 लीग को लेकर आई बड़ी खबर, नहीं होगा ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन