1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या घरेलू टी20 टीम से भी हुए बाहर, SMAT के लिए बड़ौदा की टीम में नहीं मिली जगह

हार्दिक पांड्या घरेलू टी20 टीम से भी हुए बाहर, SMAT के लिए बड़ौदा की टीम में नहीं मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 07, 2026 03:25 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 03:25 pm IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के कमबैक का इंतजार और लंबा होते जा रहा है। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम में जगह नहीं मिली है।

Hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : AP

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या काफी समय से चोटों से परेशान हैं और वह इन दिनों बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही है। अब खबर ये आ रही है कि हार्दिक घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। बड़ौदा टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिसमें हार्दिक का नाम शामिल नहीं है। उनकी जगह उनके भाई क्रुणाल पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक ने नहीं खेला है कोई इंटरनेशनल मैच

हार्दिक पांड्या के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। इस हिसाब से वे पिछले 8 महीनों से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं और लगभग 6 महीने से उन्होंने किसी भी तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सितंबर में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया था, जो अक्टूबर में होनी थी। लेकिन पैर की चोट के कारण उन्हें इस सीरीज से हटना पड़ा। इसके बाद वह न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर हो गए, जहां उन्हें टी20 और वनडे सीरीज खेलनी थी।

CoE में रिहैब कर रहे हैं हार्दिक

हार्दिक अभी भी बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही हैं और काफी समय से वहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने वहां रहने के लिए घर भी ले लिया है। हार्दिक अभी भी बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं; जब भी वे बॉलिंग करने की कोशिश करते हैं, उन्हें दर्द होता है। इसी वजह से वे क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, उनकी चोटें लगातार बदलती रही हैं। आईपीएल के दौरान वे पीठ की चोट से परेशान थे, जिसकी वजह से उन्हें कुछ मैच छोड़ने पड़े थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। जब पीठ की यह समस्या ठीक हुई, तो उनके पैर में खिंचाव आ गया। इस नई चोट के कारण वे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे।

अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए बहुत ही जरूरी खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की पिचों पर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में उनकी भूमिका और भी ज्यादा बढ़ जाती है। भारतीय टीम के हेड कोच ने हाल ही में कहा था कि वर्ल्ड कप के लिहाज से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए पूरा समय दिया जाना चाहिए।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा का स्क्वॉड

क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी. पटेल, सफवान पटेल।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दूसरे वनडे में दो छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।