1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs NZ A: पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत, जायसवाल का शतक, सुदर्शन 77 रन बनाकर नाबाद

IND A vs NZ A: पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत, जायसवाल का शतक, सुदर्शन 77 रन बनाकर नाबाद

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 07, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 12:03 pm IST

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन की दमदार पारी की वजह से भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने दो विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं।

Sai Sudharsan- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : PTI

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच लिंकन में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में शानदार रही। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से थोड़ा बाधित रहा। लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वहीं जुरेल भी 77 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच हुई 175 रनों की साझेदारी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। भारतीय ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 46.3 ओवरों में 175 रनों की बड़ी और मजबूत साझेदारी की। इस दौरान जायसवाल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार शतक लगाया और 102 रन बनाकर आउट हुए।

पडिक्कल 15 रन बनाकर आउट, सुदर्शन की नजर शतक पर

दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 205 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान ध्रुव जुरैल क्रीज पर आए, जिन्होंने सुदर्शन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अब तक 18 रन जोड़ लिए हैं। अब दूसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर भारत के स्कोर को काफी आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

फॉर्म में लौटे जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले, दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया था। उस पारी में वे 155 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे थे। हालांकि, वह पिछला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब भारतीय टीम की पूरी कोशिश इस तीसरे मैच को जीतने के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा जमाने पर होगी। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें

गुरनूर बरार ने वेलिंग्टन में गेंद से बरपाया कहर, 6 गेंदों के अंदर फिलिप्स और लैथम को भेजा पवेलियन

सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा का हैरान करने वाला खुलासा, बोले- इसमें सबकी मिलीभगत थी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।