एशिया कप 2025 का आगाज होने में अब अधिक समय नहीं बचा है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के दो अलग ग्रुप में बांटा गया है। ओमान की टीम को भी पहली बार एशिया कप में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट के लिए अपनी 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ओमान टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी 36 साल के जतिंदर सिंह संभालेंगे जो भारतीय मूल के ही हैं।
जतिंदर सिंह करते सेल्स डिपार्टमेंट में काम
ओमान टीम के कप्तान जतिंदर सिंह को लेकर बात की जाए तो उनके पिता गुरमेल सिंह साल 1975 में वहां पर गए थे जिसमें वह रॉयल ओमान पुलिस में कारपेंटर का काम करते थे। जतिंदर सिंह का जन्म 5 मार्च 1989 को लुधियाना में हुआ था, तो वहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मस्कट में की और वहीं से क्रिकेट बनने के सफर की शुरुआत भी हुई। जतिंदर इसके बाद भारत वापस आ गए थे, लेकिन साल 2003 में वह परिवार के साथ ओमान शिफ्ट हो गए थे। जतिंदर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें पहले ओमान की अंडर 19 टीम में खेलने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में ओमान की सीनियर में भी अपनी जगह बना ली, जिसके बाद जतिंदर ने साल 2015 में डबलिन के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। हालांकि क्रिकेटर बनने के बाद भी जतिंदर अपने परिवार को चलाने के लिए सेल्समैन के तौर पर काम भी करते हैं।
अभी तक ऐसा रहा जतिंदर सिंह का करियर
जतिंदर सिंह के इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 61 वनडे मैचों में खेलते हुए 29.37 के औसत से कुल 1704 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। वहीं जतिंदर ने अब तक 64 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं और उसमें उन्होंने 24.54 के औसत से 1399 रन बनाए हैं। जतिंदर के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में कुल 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें
आईपीएल चैंपियन कप्तान ने दलीप ट्रॉफी में ठोका धमाकेदार शतक, चौके और छक्कों की लगा दी झड़ी
कौन हैं एशिया कप में खेलने वाले बाबर, पाकिस्तान से आखिर क्या है कनेक्शन
Latest Cricket News