1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं एशिया कप में खेलने वाले बाबर, पाकिस्तान से आखिर क्या है कनेक्शन

कौन हैं एशिया कप में खेलने वाले बाबर, पाकिस्तान से आखिर क्या है कनेक्शन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 28, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 12:52 pm IST

Babar Hayat: बाबर हयात हांगकांग के बल्लेबाज हैं और टी20 एशिय कप में सेंचुरी लगाने वाले दो बल्लेबाजों में से एक हैं।

babar hayat- India TV Hindi
बाबर हयात Image Source : GETTY

 

Babar Hayat: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस बार का एशिया कप नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और इसमें बाबर आजम का नाम नहीं है। बाबर इस वक्त अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं, अब उनकी जगह टी20 इंटरनेशनल में करीब करीब चली गई है। इस बीच भले ही बाबर आजम एशिया कप में नजर ना आएं, लेकिन बाबर नाम का एक और खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएगा। ये वाले बाबर भले ही पाकिस्तान के लिए ना खेलते हों, लेकिन उनका कनेक्शन वहां से जरूर है। 

हांगकांग के लिए क्रिकेट खेलते हैं बाबर हयात

बाबर हयात हांगकांग के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उनका पाकिस्तान से ये कनेक्शन है कि वे पाकिस्तान के ही अटॉक नामक जगह पर जन्मे हैं। हालांकि पाकिस्तान के लिए उन्हें कोई क्रिकेट नहीं खेला। बाबर हयात का जन्म 5 जनवरी 1992 को हुआ था। यानी अब इस वक्त वे करीब 33 साल के हैं। वे दाहिने हाथ से बल्लेबाजी के अलावा जरूर पड़ने पर गेंदबाजी भी करते हैं। चूंकि हांगकांग की टीम ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलती है, इसलिए बाबर नाम भी ज्यादा लोग नहीं जाते हैं। एशिया कप के लिए हांगकांग की जिस टीम का ऐलान किया गया है, बाबर हयात उसके उपकप्तान हैं। 

साल 2014 में किया था बाबर हयात ने अपना डेब्यू

बाबर हयात ने साल 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, उससे कुछ ही दिन पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। बाबर हयात अब तक 95 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 2216 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। यहां उनका औसत 28.41 का है और वे 131.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। अब तक 22 वनडे मैच खेलकर बाबर ने 784 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने आठ अर्धशतक अपने नाम किए हैं। 

टी20 एशिया कप में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं बाबर

खास बात ये है कि अब तक दो ही बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर खेला गया है। इसमें दो शतक लगे हैं। एक शतक तो विराट कोहली के नाम और दूसरे सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बाबर हयात ही हैं। बाबर ने साल 2016 के टी20 एशिया कप में ओमान के खिलाफ 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। तब उनका नाम सुर्खियों में आया था। अब इस बार जरूर उन पर नजर रहेगी कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि भारत से उनका सामना होगा कि नहीं, ये कहना मुश्किल क्योंकि हांगकांग की टीम को भारत के अलावा दूसरे ग्रुप में रखा गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल