1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया ने लगाई टेस्ट सीरीज में रनों की ऐसी झड़ी, तोड़ दिया अपना 46 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG: टीम इंडिया ने लगाई टेस्ट सीरीज में रनों की ऐसी झड़ी, तोड़ दिया अपना 46 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट मैच के दौरान अपना ही 46 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर ओवल टेस्ट मैच के दौरान एक और बड़ा कारनामा करने में कामयाबी हासिल की है। इस सीरीज का आखिरी मैच जहां लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है तो वहीं शुरुआती चार मैचों में टीम इंडिया की तरफ से काफी बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। ओवल टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम ने अपना 46 साल पुराना किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

ओवल टेस्ट में सिर्फ चाहिए थे 82 रन

भारतीय टीम ने जब ओवल टेस्ट मैच में 82 रनों का स्कोर बनाया तो उसी के साथ उन्होंने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में बनाए कुल 3270 रनों को अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के इस दौरे पर जहां कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 700 से भी ज्यादा रन देखने को मिले हैं तो वहीं केएल राहुल भी 500 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

एक टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

  • बनाम इंग्लैंड - 3260* रन (साल 2025)
  • बनाम वेस्टइंडीज - 3270 रन (साल 1978-79)
  • बनाम इंग्लैंड - 3230 रन (साल 2016-17)
  • बनाम इंग्लैंड - 3140 रन (साल 2024)
  • बनाम इंग्लैंड - 3119 रन (साल 1963-64)

ओवल टेस्ट मैच में गिल सहित सुदर्शन ने भी किया निराश

भारतीय टीम को ओवल टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल सहित टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने ग्रीन टॉप विकेट पर अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। गिल जहां इस मैच में सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं सुदर्शन के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा केएल राहुल ने 14 तो वहीं यशस्वी जायसवाल सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल को नहीं पता अपनी ही प्लेइंग इलेवन, टॉस के वक्त कर दिया ब्लंडर

एक ही मैच में दिखा जलवा, फिर चारोखाने चित्त हो गया ये बल्लेबाज

Latest Cricket News