एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले गए और उसमें से चार टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहीं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल स्टेज में 28 सितंबर को अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलना है जिसके खिलाफ उन्होंने हाल में ही घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी और तीनों को जीतने में कामयाब रही थी। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली हैं, तो वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का अब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है।
भारतीय ने टी20 इंटरनेशनल में 12 बार किया है अफगानिस्तान का सामना
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारतीय टीम ने 12 बार सामना किया है, जिसमें से 11 मैचों को जीत हासिल करने में कामयाबी मिली है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से दूसरी बार हो रहा है, जिसमें पिछली बार साल 2023 में गोल्ड मेडल मैच में हुआ था, जो बारिश की वजह से धुल गया था और टीम इंडिया ने रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। अब टीम इंडिया की नजरें एकबार फिर से पुराने कारनामे को दोहराने पर रहने वाली है, जिसमें इस बार पूरी ताकत के साथ टीम इंडिया एशियन गेम्स में खेलने के लिए पहुंची है।
धीमी पिच पर तेजी से रन बनाना हो सकता मुश्किल
जापान के आइची नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्रिकेट के मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हो रहे हैं, जहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना अब तक काफी मुश्किल काम दिखा है। इस मैदान पर अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 4 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 116 रनों का रहा है।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा का फोकस ODI वर्ल्ड कप 2027 पर, बोले- रिटायरमेंट का ख्याल ही नहीं आता
टीम इंडिया ने बुलेट ट्रेन से किया नागोया तक का सफर, नजरें अब एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मैच पर
Latest Cricket News