1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने चौथी पारी में किया बेहूदा एक्सपेरिमेंट, कप्तान शुभमन गिल के प्लान की निकली हवा

भारतीय टीम ने चौथी पारी में किया बेहूदा एक्सपेरिमेंट, कप्तान शुभमन गिल के प्लान की निकली हवा

IND vs WI: शुभमन गिल टेस्ट कप्तान बनने के बाद लगातार ऐसे प्रयोग कर रहे हैं, जो टीम और खिलाड़ियों पर कहीं ना कहीं भारी पड़ रहे हैं। ऐसा ही दिल्ली में सोमवार को देखने के लिए मिला। सवाल ये भी है कि क्या गिल ये फैसले कर रहे हैं या फिर इनके पीछे कोई और है।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : AP यशस्वी जायसवाल

India vs West Indies Test Match: भारतीय टीम इस दौर में लगातार एक के बाद एक प्रयोग किए जा रही है। कुछ तो ठीक हैं, लेकिन कुछ एक ऐसे एक्सपेरिमेंट में हो रहे हैं, जो समझ से परे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने फिर कुछ ऐसा किया,​ जिसकी आलोचना की जा रही है। कुल मिलाकर कप्तान शुभमन गिल ने जो प्लान बनाया था, उसी हवा निकल गई। 

भारत को चौथी पारी में मिला 121 रनों का टारगेट

टीम इंडिया ने जब दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी, तब कप्तान गिल ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनकी टीम को चौथी पारी में आकर फिर से बल्लेबाजी करनी होगी। लेकिन वेस्टइंडीज ने कुछ और ही तय कर रखा था। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने फॉलोआन के बाद भी 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद भारत को चौथी पारी में 121 रन की जरूरत थी। 

यशस्वी जायसवाल ने आते ही खेले आक्रामक स्ट्रोक

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी उतरी तो सभी के मन में एक ही सवाल था कि क्या टीम इंडिया आज ही यानी चौथे ही दिन जीत के लिए जाएगी, या फिर मैच पांचवें दिन खत्म होगा। यशस्वी जायसवाल ने पहली ही बॉल पर जिस तरह का स्ट्रोक खेलने की कोशिश की पता चल गया कि ड्रेसिंग रूम में क्या तय हुआ  होगा। यशस्वी जायसवाल इस मंशा के साथ आए कि वे आते ही आक्रामक अंदाज में खेलेंगे, अगर रन बने तो ठीक, नहीं तो बाद में देखा जाएगा। इसी दौरान जायवाल ने दो चौके लगा दिए। इसके बाद जब वे दूसरे ओवर में सिक्स के लिए गए तो कैच थमा बैठे। जायसवाल की पारी सात बॉल पर 8 रन बनाकर समाप्त हो गई। 

कप्तान गिल का प्लान हुआ फेल

ये एक तरह का गेम्बल था, जो शायद कप्तान शुभमन गिल ने खेला हो। लेकिन ये रिस्की भी था। जायसवाल के बाद अगर भारत के एक दो विकेट और गिर गए होते तो टीम मुश्किल में फंस सकती थी। वैसे कहने के लिए कहा जा सकता है कि 121 रन का ही तो टारगेट है, लेकिन चौथी पारी में कई बार टीमें इतने ही स्कोर को चेज करने में चूक जाती हैं और हार भी जाती हैं। कहा जाना चाहिए कि शुभमन गिल ने एक बेहूदा एक्सपेरिमेंट किया था, जो बुरी तरह से फ्लॉप रहा। शुभ्मन को सीखना होगा कि मैच जीतना ज्यादा जरूरी है, ये नहीं कि मैच जल्दी खत्म किया जाए। अगर सोमवार को मैच खत्म हो भी जाता तो भी क्या ही फर्क पड़ जाता। 

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज की टीम ने कर दिया बड़ा कारनामा, टीम इंडिया के लिए 12 साल बाद आया ये श​र्मिंदगी वाला दिन

अपने ही घर में बुरी फंसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, दो बल्लेबाज केवल 7 रन से चूके

Latest Cricket News