A
Hindi News खेल क्रिकेट IND-U19 vs ENG-U19: भारतीय टीम को वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड से मिली हार, इस खिलाड़ी के अर्धशतक पर फिरा पानी

IND-U19 vs ENG-U19: भारतीय टीम को वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड से मिली हार, इस खिलाड़ी के अर्धशतक पर फिरा पानी

भारतीय अंडर-19 टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मैच में भारतीय गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

India U19 vs England U19: आईसीसी U19 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम को डकवर्थ लुईस नियम से 20 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 295 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के लिए कप्तान थॉमस रेव ने कमाल का अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

कप्तान थॉमस रेव ने खेली 71 रनों की पारी

इंग्लैंड के लिए कप्तान थॉमस रेव ने 66 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वह अंत तक आउट नहीं हुए। उनके अलावा जोसेफ मोरिस ने 46 रन बनाए। इसके अलावा बेन मेयर्स के बल्ले से 34 रन निकले। बाद में बारिश आ गई और उसे डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 177 रन बनाने थे। लेकिन तब तक उसने तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए थे। इस वजह से उसे 20 रनों से जीत मिल गई। भारतीय टीम के लिए खिलान पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। वहीं हेनिल पटेल के खाते में एक विकेट गया। भारतीय गेंदबाज अंग्रेज बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो पाए।

अभिज्ञान कुंडू के अर्धशतक पर फिरा पानी

भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने शानदार फिफ्टी लगाई और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने मैच में 99 गेंदों में कुल 82 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे के बल्ले से 49 रन निकले। कनिष्क चौहान ने 45 रन और आएस अंबरीश ने 48 रनों का योगदान दिया। सुपर स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जरूर मैच में अच्छा खेल दिखाने में विफल साबित हुए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने जरूर पांच विकेट झटके। उन्होंने मैच में 8 ओवर फेंककर 34 रन दिए। सेवस्टियन मोर्गन ने दो विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ODI में इन 5 टीमों के खिलाफ नहीं लगा पाए शतक, 2 तो भारत के पड़ोसी देश

4nb, 6, 6, 6, 6, wd, 4: ग्रेस हैरिस का आया तूफान, 24 घंटे के अंदर दूसरी बॉलर ने 1 ओवर में खाए 32 रन

Latest Cricket News