Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ODI में इन 5 टीमों के खिलाफ नहीं लगा पाए शतक, 2 तो भारत के पड़ोसी देश

विराट कोहली ODI में इन 5 टीमों के खिलाफ नहीं लगा पाए शतक, 2 तो भारत के पड़ोसी देश

विराट कोहली बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार 93 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Jan 12, 2026 10:06 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 10:09 pm IST
virat kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

Virat Kohli: विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान प्लेयर्स में होती है और उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना बिल्कुल तय है। उन्होंने अपने करियर में वह मुकाम हासिल किया है, जो क्रिकेट में बहुत कम लोगों को मिल पाता है। पिछले एक दशक में वह चाहें घर पर खेल रहे हों या विदेश में। उन्होंने हर जगह अपने बल्ले की धमक दिखाई है और वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। लेकिन 5 टीमें ऐसी हैं, जिनके खिलाफ धाकड़ कोहली अभी तक शतक नहीं लगा पाए हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक कोहली के नाम

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं और वह अभी तक 53 शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट की दुनिया में कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा शतक ठोके हैं। लेकिन पांच टीमें ऐसी हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने वनडे मैच तो खेला है, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए हैं। इनमें अफगानिस्तान, आयरलैंड, नीदलैंड्स, नेपाल और यूएई की टीमें शामिल रही हैं।

इन पांच टीमों के खिलाफ अभी तक ODI शतक नहीं लगा पाए कोहली

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक कुल 3 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 122 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल दो अर्धशतक लगाए हैं। अफगानिस्तान भारत का पड़ोसी देश है।

वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ विराट कोहली ने कुल दो वनडे मैच खेले है, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक सहित कुल 63 रन जड़े हैं।

आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने दो वनडे मैच खेले हैं और इसमें उनके बल्ले से 78 रन निकले हैं। खास बात ये है कि आयरलैंड के खिलाफ अभी तक वनडे में वह शतक या अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं।

यूएई के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है और इस दौरान उन्होंने 33 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक ODI मैच नेपाल के खिलाफ भी खेला है और उसमें उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। नेपाल भारत का पड़ोसी देश है।

वनडे क्रिकेट में बनाए 14000 से ज्यादा रन

विराट कोहली ने साल 2008 में वनडे में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने 309 वनडे मैचों में 14650 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 53 शतक और 77 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वनडे क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा है। वह वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें:

अब इस टीम ने किया T20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान, जानिए किसको बनाया कप्तान?

झूठ का पुलिंदा लिए घूम रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, ICC ने अब लगा दी तगड़ी फटकार

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement