1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी तन्मय ने ध्वस्त किया 19 साल पुराना कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में झटके 14 विकेट

भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी तन्मय ने ध्वस्त किया 19 साल पुराना कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में झटके 14 विकेट

भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को दूसरे यूथ टेस्ट मैच में तीन दिनों के अंदर ही एकतरफा 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें टीम इंडिया का हिस्सा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज तन्मय बालौदा ने 14 विकेट लेने के साथ इतिहास रच दिया।

India vs Australia- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए भारत का दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ जिसमें उन्होंने पहले तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेली जिसमें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके बाद दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में भी कंगारू टीम को हार मिली। यूथ टेस्ट का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 5 अक्टूबर से खेला गया जिसको भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने तीन दिनों के अंदर ही 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज तन्मय बालौदा ने इस मैच में दोनों पारियों में पंजा खोलने के साथ कुल 14 विकेट लेते हुए 19 साल पुराने यूथ टेस्ट में एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है।

तन्मय ने एक यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

यूथ टेस्ट में अब एक मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड 18 साल के तन्मय बालौदा अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम पर था जिन्होंने साल 2007 में भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच मुकाबले में 92 रन देकर 12 विकेट अपने नाम किए थे। अब तन्मय ने इस कीर्तिमान को ध्वस्त करने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है। तन्मय ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट मैच में पहली पारी में जहां 32 रन देकर 6 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में 41 रन देकर 8 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।

एक यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • तन्मय बालौदा (भारत) - 14 विकेट 73 रन देकर (साल 2026, बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19)
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 12 विकेट 92 रन देकर (साल 2007, बनाम भारतीय अंडर-19)
  • फजल ए अकबर 9 (पाकिस्तान) - 12 विकेट 99 रन देकर (साल 1997, साउथ अफ्रीका अंडर-19)
  • विद्युत शिवरामाकृष्णन (भारत) - 12 विकेट 122 रन देकर (साल 2001, इंग्लैंड अंडर-19)
  • आशीष जैदी (भारत) - 12 विकेट 147 रन देकर (साल 1997, पाकिस्तान अंडर-19)
  • मुश्ताक अहमद (पाकिस्तान) - 12 विकेट 150 रन देकर (1989, भारतीय अंडर-19)
  • पॉल स्टीपटो (ऑस्ट्रेलिया) - 12 विकेट 169 रन देकर (1986, भारतीय अंडर-19)

टीम इंडिया को मिला था 11 रनों का टारगेट

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस यूथ टेस्ट मैच के पहले मुकाबले को जहां एक पारी और 48 रनों से अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे यूथ टेस्ट मैच में उनको जीत हासिल करने के लिए मुकाबले की चौथी पारी में 11 रनों का टारगेट मिला था जिसको लक्ष्य और सागर की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 5 गेंदों के अंदर हासिल करने के साथ बिना किसी नुकसान के मुकाबले में 10 विकेट से जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी श्रेयस अय्यर का धमाका, एक झटके में मारी 18 स्थानों की लंबी छलांग

शुभमन ​गिल इतिहास रचने के करीब, आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को नुकसान, केएल राहुल ने मारी लंबी छलांग

Latest Cricket News