A
Hindi News खेल क्रिकेट कोलकाता टेस्ट खेलेंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, हुआ बड़ा खुलासा

कोलकाता टेस्ट खेलेंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, हुआ बड़ा खुलासा

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं।

Dhruv Jurel- India TV Hindi Image Source : PTI ध्रुव जुरेल

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इन दिनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में जुरेल के बल्ले से शतक निकला। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद 14 नवंबर से कोलकाता में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। जुरेल को नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय है।

स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं ध्रुव जुरेल

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि जुरेल के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना है। उन्हें साई सुदर्शन की जगह तीसरे नंबर पर या ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। भारतीय परिस्थितियों में टीम को रेड्डी की गेंदबाजी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। ऐसा माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहली पारी में रेड्डी को केवल चार ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिए जाने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को खिलाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ था। दिल्ली टेस्ट में रेड्डी बल्लेबाजी का कुछ समय देने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया।

जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दोनों पारियों में लगाया शतक

जुरेल ने इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा। इस मैच में वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेले। वहीं पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ ना सिर्फ विकेटकीपर के रूप में उतरे बल्कि कप्तानी भी की। घरेलू सत्र की शुरुआत से जुरेल ने 140, एक और 56, 125, 44 और 6, नाबाद 132 और नाबाद 127 रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने इस दौरान फर्स्ट क्लास के पिछले आठ मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। जुरेल को कोलकाता टेस्ट में मौका मिलने की सूरत में बल्लेबाज साई सुदर्शन या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक का पत्ता कट सकता है।

टेस्ट में कैसा रहा है ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन?

24 साल के ध्रुव जुरेल ने अब तक भारत के लिए अपने करियर में 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक के चलते 430 रन बनाए हैं। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ जुरेल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अब कोलकाता टेस्ट में ध्रुव जुरेल कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखने लायक बात होगी। आपको  बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें

टीम के 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर बना पाए सिर्फ 20 रन, इस बॉलर ने बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस; झटके 5 विकेट

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, इस मामले में दिग्गज ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News