Tuesday, December 09, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, इस मामले में दिग्गज ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, इस मामले में दिग्गज ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 09, 2025 06:51 am IST, Updated : Nov 09, 2025 06:53 am IST
Quinton De Kock- India TV Hindi
Image Source : AP क्विंटन डी कॉक

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 नवंबर को फैसलाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भले ही इस मैच में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें कि इस मैच में डी कॉक ने शानदार अर्धशतक लगाया।

क्विंटन डी कॉक ने ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे

क्विंटन डी कॉक फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे किए। डी कॉक ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व महान कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। डी कॉक वनडे में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वनडे में 196 पारियों में 6989 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जैक्स कैलिस के नाम है। उन्होंने 11550 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 9427 और हाशिम अमला ने 8113 रन बनाए हैं। हर्शल गिब्स के नाम 8094 रन दर्ज हैं।

क्विंटन डी कॉक को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में क्विंटन डी कॉक ने तीनों ही मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ क्विंटन डी कॉक वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी ने अपने करियर में वनडे में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। अब डी कॉक ने भी 7वीं बार ये कारनामा कर धोनी की बराबरी कर ली है।

तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार

तीसरे वनडे मैच की बात करें तो वहां पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान की इस जीत में लेग स्पिनर अबरार अहमद ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने 27 रन देकर चार विकेट झटकते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी आठ विकेट सिर्फ 37 रन पर गंवा दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने सिर्फ 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर सीरीज जीत ली। टीम के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

टीम के 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर बना पाए सिर्फ 20 रन, इस बॉलर ने बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस; झटके 5 विकेट

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ही बल्लेबाज कर पाए थे ऐसा करिश्मा, अब बाबर आजम की नई एंट्री

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement