1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IML 2025: फिर एक साथ खेलते दिखेंगे सचिन और युवराज, जानिए ये मैच कब-कहां और कैसे देखें Live

IML 2025: फिर एक साथ खेलते दिखेंगे सचिन और युवराज, जानिए ये मैच कब-कहां और कैसे देखें Live

International Masters League 2025 का पहला मुकाबला इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं, उन्हें एक बार फिर से सचिन, युवराज, रैना जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए दिखेंगे।

Sachin Tendulkar Yuvraj Singh- India TV Hindi
Image Source : IML/X सचिन तेंदुलकर युवराज सिंह

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 की शुरुआत 22 फरवरी से हो रही है। लीग का पहला मैच इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, ये मैच चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में खेला जा रहा है, लेकिन फिर भी इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। ये क्रेज हो भी क्यों नहीं। जो लोग क्रिकेट देखने के शौकीन हैं, उन्हें फिर से पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, सुरेश रैना और पठान ब्रदर्स जैसे प्लेयर्स को खेलते हुए देखने का मौका जो मिलेगा। चूंकि ये इस टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण है और ऐसे में कई फैंस को ये नहीं पता है कि वो इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच होने वाले मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं। तो आइए हम आपको इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी देते हैं।

IML 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर एक जानकारी

इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच ये मैच कितने बजे से शुरू होगा?

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इंइिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स टीम के बीच मैच कहां पर खेला जाएगा?

ये रोमांचक मुकाबला नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।'

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के मैच कहां पर लाइव देख सकते हैं?

अगर आप इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसका लाइव प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर किया जाएगा। 

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रिमिंग कहां पर की जाएगी?

वहीं अगर आप घर से बाहर हैं, या कहीं ट्रैवल कर रहे हैं और ये मैच अपने स्मार्टफोन पर देखना चाहते हैं तो आप इस मुकाबले का लुत्फ जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

IML 2025 के लिए इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स का स्क्वॉड

इंडिया मास्टर्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, गुरकीरत सिंह मान, इरफान पठान, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, पवन नेगी, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी।

श्रीलंका मास्टर्स: कुमार संगकारा (कप्तान), उपुल थरंगा, जीवन मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, असेला गुणारत्ने, रोमेश कालूवितरना (विकेटकीपर), इसुरु उदाना, सीकुगे प्रसन्ना, धम्मिका प्रसाद, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, चिंताका जयसिंघे, अशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा।

यह भी पढ़ें: 

AUS vs ENG: इस मैच के लिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान, कैसी होनी चाहिए आपकी ड्रीम 11 टीम, जानिए यहां

IND vs PAK: हारिस रऊफ का बड़बोलापन आया सामने, कहा - हमने दुबई में भारत को पिछले 2 मैचों में दी है पटखनी

Latest Cricket News