1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: इस मैच के लिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान, कैसी होनी चाहिए आपकी ड्रीम 11 टीम, जानिए यहां

AUS vs ENG: इस मैच के लिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान, कैसी होनी चाहिए आपकी ड्रीम 11 टीम, जानिए यहां

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 22, 2025 10:21 am IST,  Updated : Feb 22, 2025 10:25 am IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है और उनकी टीम इस मैच में भी उस दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।

AUS vs ENG- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड Image Source : GETTY

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयनुसार 2:30 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह स्टीव स्मिथ टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं अगर इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने इस मैच के लिए एक दिन पहले ही अपने प्लेइंग XI का एलान कर दिया है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में किए हैं तीन बदलाव

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच की प्लेइंग 11 की तुलना में इस मुकाबले के लिए कुल 3 बदलाव किए हैं। जेमी स्मिथ टीम की टीम में वापसी हुई है, जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। वहीं जोफ्रा आर्चर को भी प्लेइंग XI में जगह मिली है और उसके साथ तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और मार्क वुड भी टीम का हिस्सा हैं। अब ये यह देखना दिलचस्प होगा कि चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया के पास गेंदबाजी में अनुभव की कमी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के अलावा उनके दो दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। एडम जम्पा उनके गेंदबाजी अटैक में सबसे अनुभवी बॉलर हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इस मैच के लिए काफी मजबूत दिख रही है। उनके पास टॉप ऑर्डर में मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं, जो बड़े मुकाबले में हमेशा अच्छा खेलते हैं। वहीं पारी को फिनिश करने की जिम्मेदारी ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

AUS vs ENG: ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन

विकेटकीपर– फिल साल्ट

बल्लेबाज– हैरी ब्रूक, जो रूट, ट्रैविस हेड, बेन डकेट

ऑलराउंडर- लियम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल

बल्लेबाज- एडम जम्पा, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, नाथन एलिस

AUS vs ENG: Dream11 टीम के कप्तान और उप-कप्तान किसे चुनें?

कप्तान- ट्रैविस हेड उप-कप्तान- जो रूट

यह भी पढ़ें: 

'इंटेंट कहां है, घर पर रखकर आए थे क्या'; अश्विन ने बाबर आजम की बल्लेबाजी पर कसा तंज

WPL 2025 Points Table: RCB हार के बाद भी पहले नंबर पर काबिज, मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल