IPL 2023 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मुकाबले में लखनऊ से हार झेलने के बाद मंगलवार 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। दूसरे मैच से पहले टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है। टीम का एक घातक खिलाड़ी अब स्क्वॉड के साथ जुड़ गया है। आपको बता दें कि पहले मुकाबले में दिल्ली की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी। चेतन सकरिया आखिरी के स्पेल में काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं खलील और मुकेश को तीसरे पेसर के सपोर्ट की कमी खल रही थी। ऐसे में अब टीम के साथ एक घातक तेज गेंदबाज जुड़ गया है।
गुजरात के खिलाफ मैच से एक दिन पहले सौरव गांगुली ने कहा कि, एनरिक नॉर्खिया अब हमारे साथ जुड़ गए हैं। लेकिन हमने इस मैच के लिए अभी टीम को नहीं चुना है। फिलहाल नॉर्खिया के आने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। ऐसे में उनका खेलना तय माना जा सकता है। दादा ने आगे कहा कि, खलील और मुकेश ने लखनऊ के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं सकरिया ने पहले दो ओवर अच्छे फेंके थे और बाद के दो ओवर में महंगे साबित हुए लेकिन टी20 क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है। हमारे पास पर्याप्त अटैक है। उम्मीद है कि गुजरात के खिलाफ हम अच्छा करेंगे।
Image Source : Delhi Capitalsसौरव गांगुली
टीम के लिए बढ़ा सिरदर्द?
सौरव गांगुली के बयान से यह तो साफ पता चल रहा है कि चार विदेशी खिलाने को लेकर टीम के लिए अब सिरदर्द बढ़ गया है। एनरिक नॉर्खिया को खिलाने के लिए टीम को एक अच्छा भारतीय बल्लेबाज लाना होगा और एक विदेशी बल्लेबाज को बाहर करके नॉर्खिया को टीम में एंट्री मिल सकती है। वहीं सकरिया या मुकेश कुमार में से कोई एक भी टीम से बाहर हो सकता है। इस टीम के पास भारतीय बल्लेबाज तो हैं लेकिन मौका किसे मिलेगा यह देखना होगा। टीम के पास मनीष पांडे, यश ढुल जैसे कई परफेक्ट बल्लेबाज हैं। पर टीम मैनेजमेंट क्या राइली रूसो को बाहर करके नॉर्खिया को ला पाएगा यह बड़ा टेक होगा। क्योंकि डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और रोवमेन पॉवेल को बाहर नहीं किया जा सकता, इसकी पूरी संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रेली रोसौव, ऋषभ पंत (अनुपलब्ध)।
यह भी पढ़ें:-
Latest Cricket News