1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Retention : इन कप्तानों पर गिर सकती है गाज, जानिए कौन होगा बाहर!

IPL 2023 Retention : इन कप्तानों पर गिर सकती है गाज, जानिए कौन होगा बाहर!

IPL 2023 Retention : आईपीएल टीमों ने अपने उन खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें वे अगले सीजन के लिए रिलीज करने वाली हैं।

Shreyas Iyer and Kane Williamson- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Shreyas Iyer and Kane Williamson

IPL 2023 Retention : टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2022 खत्म हो चुका है। फाइनल मुकाबला हालांकि 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होना है, लेकिन टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी है। भारतीय फैंस भी इस हार से इतने निराश हैं कि वे भी अब वहां ये ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन इस बीच आईपीएल की गहमागहमी एक बार फिर से शुरू हो गई है। आईपीएल की सभी दस टीमों को 15 नवंबर तक अपने उन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है, जिन्हें वे अपनी टीम से रिलीज कर रही हैं। बताया जा रहा है कि लिस्ट करीब करीब तैयार हो गई है और इसे बस अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके बाद बीसीसीआई को लिस्ट दे दी जाएगी। इस बीच खबरें इस तरह की आ रही हैं कि आईपीएल टीमें अपने अपने खिलाड़ियों को तो रिलीज करेंगी ही, साथ ही कुछ कप्तानों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यानी टीमें उन्हें रिलीज करने के बारे में सोच रही हैं। 

Image Source : PTIShikhar Dhawan and Mayank Agarwal

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को हटाकर शिखर धवन को बनाया है नया कप्तान 
पंजाब किंग्स ने तो अपना कप्तान रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ही हटा दिया और शिखर धवन को कप्तानी देने का ऐलान भी कर दिया गया है। लेकिन अभी ये पक्का नहीं है कि टीम की पहले कमान संभाल रहे मयंक अग्रवाल टीम के साथ बतौर खिलाड़ी रहेंगे या नहीं। इस बीच क्रिकबज के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ खिलाड़ियों के नाम शामिल है, जिन्हें टीमें रिलीज कर सकती हैं। इसमें मयंक अग्रवाल का भी नाम शामिल है, इसका मतलब ये है कि पंजाब किंग्स की टीम बतौर खिलाड़ी भी शायद उन्हें अपने साथ न रखे। इतना ही नहीं रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल है, वो हैं न्यूजीलैंड के कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का। बताया जा रहा है कि केन विलियमसन की कप्तानी में भी टीम पिछले सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है, इसलिए उन्हें भी रिलीज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम का नया कप्तान अभी जो टीम है, उसी में से चुना जाता है या फिर टीम मिनी ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को खरीदकर उसे कप्तान बनाएगी। इसके लिए अभी कुछ दिन का इंतजार किया जाना चाहिए। इसके अलावा जिन खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है, उसमें पंजाब किंग्स के ओडियन स्मिथ, दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर, केकेआर के शिवम मावी, सनराइजर्स हैदराबाद के रोमारियो शेफर्ड, एलएसजी के जेसन होल्डर और दिल्ली कैपिटल्स के केएस भरत के नाम शामिल बताए जाते हैं। 

Image Source : IPLT20.comKane Williamson

 

Image Source : PTIRavindra Jadeja

रवींद्र जडेजा एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके से ही खेलेंगे 
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा रवींद्र जडेजा के नाम की हो रही है, कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार उन्हें रिलीज किया जा सकता है, वहीं कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें रिलीज नहीं किया जाएगा। बताया जाता है कि एमएस धोनी की बात सीएसके मैनेजमेंट से हुई है, जिसमें रवींद्र जडेजा को रिलीज न करने की बात पर सहमति बनी है। हालांकि रवींद्र जडेजा पर आखिरी फैसला क्या होगा, इस बारे में आखिरी खुलासा तो 15 नवंबर को ही होगा, जब लिस्ट सामने आ जाएगी। साथ ही टीमों की नजर टी20 विश्व कप 2022 पर भी है, टीमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख रही हैं और जो खिलाड़ी इसमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें रिलीज किया जा सकता है। देखना होगा कि किस टीम से कौन से खिलाड़ी रिलीज होते हैं और कौन से खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम में बने रहते हैं। 

 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

 

T20 World Cup 2022 : प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटके लिए 9 नाम आए सामने, विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव शामिल

IPL ट्रॉफी 5, लेकिन ICC खिताब शून्य, जानिए क्या है रोहित शर्मा की दिक्कत

जडेजा ने रोहित शर्मा के लिए कह दी ऐसी बात, जो शायद अच्छी नहीं लगेगी

Team India Report Card : भारत के धुरंधर बल्लेबाजों का ऐसा रहा है टी20 विश्व कप 2022 में प्रदर्शन

Latest Cricket News