1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने दिखाया जलवा, 5468 दिन बाद टीम कर पाई ये कमाल

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने दिखाया जलवा, 5468 दिन बाद टीम कर पाई ये कमाल

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 25 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीजन अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली की टीम 15 साल के लंबे इंतजार के बाद एक खास कारनामा भी करने में कामयाब हुई।

CSK vs DC- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2025 में मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच को 25 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें केएल राहुल के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। दिल्ली के लिए गेंदबाजी में विपराज निगम ने अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली ने चेन्नई को उसके घर पर 5468 दिन बाद दी मात

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उसके होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में मात देना किसी भी टीम के लिए आईपीएल में आसान काम नहीं रहा है। हालांकि इस बार के सीजन में 2 बार ऐसा देखने को मिला जिसमें पहले आरसीबी ने 6154 दिन के बाद सीएसके की टीम को उसी के घर पर मात दी तो वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5468 दिन के बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को साल 2010 में सीएसके के खिलाफ इस स्टेडियम में जीत मिली थी।

केएल राहुल ने बल्ले से दिखाया कमाल तो विपराज का गेंद से दिखा जलवा

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत दिलाने में केएल राहुल और विपराज निगम ने अहम भूमिका निभाई। केएल राहुल जिनको ओपनिंग में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, उन्होंने 51 गेंदों में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली, इसके अलावा अभिषेक पोरेल के बल्ले से भी 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में देखा जाए तो उसमें विपराज निगम ने 2 विकेट हासिल किए इसके अलावा मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी प्लेयर ने अपनी पूरी टीम की कराई बेइज्जती, फैन को मारने के लिए दौड़े; सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़े

SRH vs GT: हैदराबाद के घर में गुजरात की कड़ी चुनौती, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

Latest Cricket News