1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs DC Dream11 Prediction: शुभमन गिल या केएल राहुल किसे बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

GT vs DC Dream11 Prediction: शुभमन गिल या केएल राहुल किसे बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

GT vs DC: आईपीएल 2025 के 35वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अभी तक इस सीजन शानदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है।

Gujarat Titans vs Delhi Capitals- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

GT vs DC Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 के 35वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम ने जहां शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए अब तक इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने 6 मैचों में से चार को जीता है, वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 में से 5 मैचों को जीता है और प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। ऐसे में इस मैच में सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें हम आपको इस मुकाबले की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाजों को दें अपनी टीम में जगह

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की संभावित Dream11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप 2 विकेटकीपर को चुन सकते हैं, जिसमें जोस बटलर और केएल राहुल का नाम शामिल है, दोनों का प्रदर्शन अब तक बल्ले से शानदार देखने को मिला है। वहीं प्रमुख बल्लेबाजों में आप चार प्लेयर चुन सकते हैं, इसमें साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, फाफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क का नाम शामिल है। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप अक्षर पटेल और विपराज निगम को अपनी इस ड्रीम11 टीम में चुन सकते हैं। प्रमुख गेंदबाजों में आप मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा शामिल कर सकते हैं। अपनी इस टीम में आप कप्तान शुभमन गिल को बना सकते हैं वहीं उपकप्तानी के लिए आप केएल राहुल को चुन सकते हैं।

GT vs DC मैच की संभावित Dream11 टीम

जोस बटलर, केएल राहुल (कप्तान), साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अक्षर पटेल, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

हेड टू हेड में दिल्ली का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है, जिसमें गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात की टीम को जहां सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल हुई है तो वहीं दिल्ली की टीम ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें

CSK के पास अभी भी प्लेऑफ में एंट्री करने का मौका, इस समीकरण से बन सकता है बिगड़ा काम

इस दिग्गज ने रोहित शर्मा को किया सपोर्ट, हार्दिक पांड्या की तारीफ में भी खोला दिल

Latest Cricket News