1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम से भी ज्यादा है इन प्लेयर्स की IPL 2025 की सैलरी, 2 विदेशी तो इतने हैं भारतीय खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम से भी ज्यादा है इन प्लेयर्स की IPL 2025 की सैलरी, 2 विदेशी तो इतने हैं भारतीय खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी की तरफ से 14 फरवरी को प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया गया जिसमें पिछली बार के मुकाबले 53 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं इसके बावजूद विजेता टीम को जो प्राइज मनी मिलेगी उससे ज्यादा आईपीएल 2025 में कुछ प्लेयर्स की सैलरी है।

ICC Champions Trophy And IPL Trophy- India TV Hindi
Image Source : AP/GETTY आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल ट्रॉफी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होना है, जिसको लेकर प्राइज मनी का भी ऐलान किया जा चुका है। आईसीसी ने साल 2017 में पिछली बार के मुकाबले इस बार कुल प्राइज मनी में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसमें विजेता टीम को लगभग 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। पिछले कुछ सालों में आईसीसी बड़े टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में लगातार बढ़ोतरी कर रही है और इसके पीछे कारण लगातार क्रिकेट में बढ़ती फ्रेंचाइजी आधारित लीग हैं, जिससे प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट से अपनी दूरी भी बनाते हुए दिखाई दिए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में 6 प्लेयर्स ऐसे हैं जिनकी आगामी सीजन की सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है।

पंत, अय्यर और अर्शदीप सिंह सहित इन प्लेयर्स की है चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से ज्यादा सैलरी

आईपीएल के आगामी 18वें सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजियों ने जमकर खर्च किया, जिसमें ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इसके अलावा पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए, इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से खेलते हुए दिखने वाले वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में केकेआर ने रिटेन किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को आगामी आईपीएल 2025 सीजन के लिए 23 करोड़ रुपए में रिटेन करने का फैसला किया था। वहीं निकोलस पूरन और विराट कोहली की आईपीएल 2025 सीजन के लिए सैलरी 21-21 करोड़ रुपए है। ऐसे में इन सभी 6 खिलाड़ियों की सैलरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने वाली टीम से ज्यादा है।

चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता टीम को मिलेगी लगभग 10 करोड़ रुपए की प्राइज मनी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी की तरफ से जारी की गई प्राइज मनी में इस बार हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को कुछ ना कुछ प्राइज मनी जरूर मिलेगी, जिसमें उपविजेता रहने वाली टीम जहां लगभग 10 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर पाएगी तो वहीं हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को लगभग एक करोड़ रुपए मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने पर टीमों को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े

WPL के इतिहास में दूसरी बार दिखा ये नजारा, चार बल्लेबाजों ने मिलकर दोहराया ये खास रिकॉर्ड

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में भी रौंदा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्लीन स्वीप हुए वर्ल्ड चैंपियन

Latest Cricket News