Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL के इतिहास में दूसरी बार दिखा ये नजारा, चार बल्लेबाजों ने मिलकर दोहराया ये खास रिकॉर्ड

WPL के इतिहास में दूसरी बार दिखा ये नजारा, चार बल्लेबाजों ने मिलकर दोहराया ये खास रिकॉर्ड

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 15, 2025 07:11 am IST, Updated : Feb 15, 2025 07:11 am IST

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से हुआ है, जिसमें पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 202 रनों के टारगेट का पीछा काफी शानदार तरीके से किया। वहीं इस मैच में चार बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब हुए।

Richa Ghosh And Kanika Ahuja- India TV Hindi
Image Source : RCB/X ऋचा घोष और कनिका आहूजा

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम और गुजरात जाएंट्स के बीच वडोदरा के स्टेडियम में खेला गया। तीसरे सीजन का पहला ही मुकाबला काफी धमाकेदार देखने को मिला जिसमें बल्लेबाज पूरी तरह से हावी दिखाई दिए। इस मैच में एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बना दिया। वहीं आरसीबी महिला टीम ने भी टारगेट को 18.3 ओवर्स में हासिल करने के साथ सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं इस मुकाबले में एक ऐसा कारनामा भी देखने को मिला जो अब तक के WPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ।

WPL के एक मैच में दूसरी बार चार बल्लेबाजों ने खेली 50 प्लस रनों की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें कुल 4 बल्लेबाज ऐसे रहे जो 50 से अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। गुजरात जाएंट्स की पारी में जहां बेथ मूनी ने 56 तो वहीं उनकी कप्तान एश्ले गार्डनर ने 79 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी तरफ से एलिस पेरी ने 57 तो वहीं ऋचा घोष के बल्ले से 64 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। इसी के साथ WPL के इतिहास में ये दूसरा ऐसा मुकाबला बन गया जब किसी एक मुकाबले में 4 बल्लेबाज फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब हो पाए। वहीं इससे पहले साल 2023 में खेले गए WPL के पहले सीजन में मुंबई में हुए गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच में भी चार बल्लेबाज के बल्ले से फिफ्टी प्लस रनों की पारी देखने को मिली थी।

एलिस पेरी ने फिफ्टी लगाते की हरमनप्रीत और शेफाली के रिकॉर्ड की बराबरी

WPL 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी महिला टीम की स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी के बल्ले से 57 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पेरी ने WPL के इतिहास में अपनी 5वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली, जिसमें वह अब सिर्फ मेग लैनिंग के रिकॉर्ड से पीछे हैं जिन्होंने अब तक कुल 6 फिफ्टी प्लस रनों की पारी WPL में खेली हैं।

ये भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खलेगी बुमराह की कमी? कपिल देव ने दिया ऐसा बेहतरीन जवाब

इस लीग में भारत के लिए कप्तानी करेंगे सचिन तेंदुलकर, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा, शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement