इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB अपने पिछले मुकाबले में MI के खिलाफ शानदार जीत करने के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी। पाटीदार की टीम इस सीजन अपने होमग्राउंड पर पहली जीत भी दर्ज करने के लिए बेताब होगी। RCB ने आईपीएल 2025 में अपने होमग्राउंड पर सिर्फ एक मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें हार मिली थी।
इस सीजन में आरसीबी के लगभग हर एक बल्लेबाज ने बल्ले से योगदान दिया है। विराट कोहली से लेकर रजत पाटीदार तक हर किसी ने जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट भी इस वक्त अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक लगाए हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वो छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सिक्स लगाने के मामले में रोहित से आगे निकल सकते हैं विराट
Latest Cricket News