1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस के लिए खुशखबरी, ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा

फैंस के लिए खुशखबरी, ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा

 Published : Apr 10, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 09:56 am IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट खेल को भी शामिल किया गया है। ओलंपिक में इस खेल की वापसी 128 साल के बाद हो रही है। जहां पुरुष और महिला टीम वर्ग में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

क्रिकेट का जनक अंग्रेजों को माना जाता है। इसके बाद अंग्रेजों ने वेस्टइंडीज और भारतीय उपमहाद्वीप को उपनिवेश बनाया। इसी वजह से क्रिकेट यहां भी प्रसिद्ध हो गया। आज भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है, जहां फैंस क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं। इस बात का ऐलान पहले ही हो चुका था कि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट खेल को भी शामिल किया जाएगा। इससे पूरी दुनिया में मौजूद हर क्रिकेट फैंस के मन में एक लहर दौड़ गई थी। अब नया अपडेट सामने आया है कि ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों कैटगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें गोल्ड मेडल जीतने के लिए टक्कर होगी। 

ICC में 12 देश हैं फुल मेंबर

ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के लॉज एंजिल्स में होना है। इस ओलंपिक में पुरुष और महिलाओं की 6-6 टीमें भाग लेंगी। हर टीम 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन कर सकती हैं क्योंकि पुरुष और महिलाओं दोनों में 90–90 खिलाड़ियों का कोटा आवंटित किया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सहित 12 फुल मेंबर शामिल हैं। इसके अलावा 94 देश एसोसिएट सदस्य हैं। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट में क्वालीफाई करने के तरीके की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। 

दूसरी तरफ यदि अमेरिका को मेजबान देश होने के कारण सीधे प्रवेश मिलता है, तो हर वर्ग में बाकी पांच टीम क्वालिफिकेशन के जरिए इसमें अपनी जगह बनाएंगी। यह भी सवाल है कि वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, क्योंकि कैरिबियन के द्वीप ओलंपिक खेलों में अलग-अलग देशों के रूप में भाग लेते हैं, जैसा कि वे कॉमनवेल्थ गेम्स में करते हैं। 

128 साल बाद ओलंपिक में होगी क्रिकेट की वापसी

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी 128 सालों के बाद हो रही है। इससे पहले 1900 में पेरिस में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था।। तब क्रिकेट में फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ने ही हिस्सा लिया था। इन दोनों टीम के बीच दो दिनों का मैच खेला गया था, जिसे अनधिकृत टेस्ट मैच का दर्जा हासिल है। लेकिन इस बार ओलंपिक में क्रिकेट खेल को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 

शतक जड़कर महिला कप्तान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा

इस तारीख से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; जानें सभी के कप्तान और स्क्वाड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल