A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से रोचक हुई अंक तालिका, बड़ा फेरबदल

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से रोचक हुई अंक तालिका, बड़ा फेरबदल

आईपीएल के इस सीजन जबरदस्त मैच हो रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच जीतकर खाता खोल लिया है और अंक तालिका में भी हलचल मचा दी है। इस बीच राजस्थान का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका अब काफी रोचक हो चली है। एक टीम को छोड़कर बाकी सभी का खाता खुल गया है। इस बीच गुजरात टाइटंस ने एक जबरदस्त मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अंक तालिका में हलचल मचा दी है। अब टीमें वहां पहुंच चुकी हैं, जहां से अगले राउंड की तैयारी शुरू होने वाली हैं। चलिए जरा जानते हैं कि इस वक्त अंक तालिका में टॉप 4 टीमें कौन सी हैं। साथ ही वो कौन सी टीम है, जिसका अभी तक खाता नहीं खुला है। 

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने एक रन से हराया, मिले दो अंक

इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें गुजरात ने एक रन की जीत के साथ ही अपनी पहली जीत दर्ज की और दो अंक भी हासिल कर लिए हैं। इस एक ही जीत के साथ गुजरात की टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग भी लगा दी है। अब केवल सीएसके ऐसी टीम रह गई है, जिसने तीन मैच खेल लिए हैं, लेकिन इसके बाद भी अभी तक खाता नहीं खुला है। टीम का अगला मैच 11 अप्रैल को होगा। 

राजस्थान रॉयल्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार

बात अगर टॉप चार टीमों की करें तो वहां पर राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी  और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें हैं। दिल्ली के पास टॉप पर पहुंचने का मौका था, जो उसने मैच हारकर गवां दिया। राजस्थान रॉयल्स अकेली ऐसी टीम है, जिसने तीन मैच खेलकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। इसीलिए टीम पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए बैठी है। पंजाब किंग्स की टीम 5 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बराबर चार चार अंक हैं। 

आज केकेआर और एलएसजी के बीच खेला जाएगा मुकाबला

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, एलएसजी और मुंबई इंडियंस के दो दो अंक हैं। केकेआर के पास केवल एक ही प्वाइंट है। टीम ने अभी तक कोई मैच जीता नहीं है, एक मैच रद होने के कारण उसे एक अंक मिला है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सीएसके का खाता अभी तक नहीं खुला है। आज की बात करें तो एलएसजी का मुकाबला केकेआर से होने जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। केकेआर के पास आज अपना पहला मैच जीतने का मौका है। वहीं एलएसजी की टीम चाहेगी कि चार अंक लेकर वो अगले चली जाए। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है। 

यह भी पढ़ें 

DC vs GT: मैच के बीच मैदान से बाहर गए डेविड मिलर, दिल्ली के खेमे में मची हलचल

DC vs GT: गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स 1 रन से हारा, डेविड मिलर की मेहनत गई बेकार

Latest Cricket News