1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश में होगा IPL का लाइव टेलीकास्ट, मुस्तफिज़ुर रहमान विवाद की वजह से सरकार ने लगाया था बैन

बांग्लादेश में होगा IPL का लाइव टेलीकास्ट, मुस्तफिज़ुर रहमान विवाद की वजह से सरकार ने लगाया था बैन

Bangladesh IPL Live Telecast: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने IPL 2026 से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था। उनको रिलीज किए जाने के फैसले के चलते बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने देश में IPL के टेलीकास्ट पर बैन लगा दिया था।

Mustafizur Rahman- India TV Hindi
Image Source : AP मुस्तफिज़ुर रहमान

Bangladesh IPL Live Telecast: IPL 2026 के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बांग्लादेश की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश की सरकार ने अपने देश में आईपीएल टेलीकास्ट पर लगे बैन को हटा दिया है। बांग्लादेश के नए सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश में आईपीएल के आगामी सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने IPL 2026 के शुरू होने से ठीक पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था। उनको रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश की सरकार ने अपने देश में IPL के लाइव प्रसारण पर बैन लगा दिया था।

हम खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहते हैं

क्रिकबज के अनुसार इससे पहले युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने बताया था कि पिछली अंतरिम सरकार के IPL पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वे इसके प्रसारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से कहा कि IPL का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया। हम खेल में राजनीति को शामिल नहीं करना चाहते हैं। हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे।

स्टार स्पोर्ट्स कर सकता है बांग्लादेश में आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनके देश में स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल का प्रसारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी इसका प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे। अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण करना चाहता है, तो वह कर सकता है। अगर हमारे चैनलों में से कोई इसका प्रसारण करना चाहता है, तो हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे, लेकिन हम किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे।

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के ऑफिस सेक्रेटरी रेजाउल करीम लबलू का कहना है कि वे स्टार स्पोर्ट्स को IPL का प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं हैं। लबलू ने कहा कि अगर स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में IPL का प्रसारण करता है, तो वे ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिम सरकार के उन निर्देशों का अब कोई महत्व नहीं है।

यह भी पढ़ें

RCB vs SRH: पहले ही मैच में बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है हैदराबाद, इन 3 मामलों में काफी मजबूत है SRH

पहले छह ओवर में ही RCB का खेल होगा खत्म! बेंगलुरु के लिए SRH के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद जरूरी

Latest Cricket News