1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs SRH: पहले ही मैच में बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है हैदराबाद, इन 3 मामलों में काफी मजबूत है SRH

RCB vs SRH: पहले ही मैच में बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है हैदराबाद, इन 3 मामलों में काफी मजबूत है SRH

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 28, 2026 07:00 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 08:12 am IST

RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस मैच में SRH की टीम क्यों RCB को हरा सकती है। यहां उसके 3 बड़े कारण बताए गए हैं।

SRH- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AP

RCB vs SRH: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और आईपीएल 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना होगा। ये मुकाबला RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो कागजों पर दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है, दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्यों RCB को अपसेट कर सकती है। वो कौन से तीन डिपार्टमेंट हैं जहां SRH की टीम RCB की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं।

SRH के पास है सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के पास मौजूदा समय में क्रिकेट जगत का सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पिछले सीजन में दिखाया था कि वे पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही, टीम के नए स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं। किशन ने हाल ही में समाप्त हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी। टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने 9 मैचों में 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। फाइनल में भी उन्होंने 54 रन की अहम पारी खेली थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री भी छोटी है ऐसे में अगर SRH के ओपनर्स पहले छह ओवर में ही इसका फायदा उठाते हुए दिख सकते हैं।

2. RCB की बॉलिंग अटैक है काफी कमजोर

आईपीएल में भले ही बल्लेबाजों का रोल अहम रहता है, लेकिन किसी भी टीम की जीत या हार उसकी गेंदबाजी पर भी काफी निर्भर करती है। इस मामले में यहां RCB पहले मैच में बैकफुट पर नजर आ रही है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से बाहर हैं और भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल व्यक्तिगत कारणों से इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर काफी दबाव होगा। RCB के पास यश दयाल और हेजलवुड जैसे गेंदबाज के लिए कोई अच्छा रिप्लेसमेंट नहीं है। ऐसे में SRH के बल्लेबाज उनके कमजोर बॉलिंग अटैक का फायदा उठा कर स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगा सकते हैं।

3. SRH के पास है जबरदस्त बॉलिंग अटैक

SRH के पास इस सीजन के लिए मिडिल ऑर्डर में भी हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन और नितीश रेड्डी जैसे जबरदस्त बल्लेबाज हैं। ये सभी खिलाड़ी स्पिन खेलने में भी माहिर है। हेनरिक क्लासेन को दुनिया का सबसे बेहतरीन स्पिन हिटर माना जाता है। उनके साथ नीतीश कुमार रेड्डी और लिविंगस्टोन का होना टीम के लिए अच्छी बात है। मुश्किल परिस्थिति में भी ये बल्लेबाज टीम के स्कोर को आसानी से 200 के पार ले जा सकते हैं। RCB के पास सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या के अलावा कोई अच्छा स्पिनर नहीं है, ऐसे में SRH के बल्लेबाज 7 से 15 ओवर के बीच आसानी से बड़े रन बटोर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 के मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, क्या फ्री का भी कोई जुगाड़ है?

'क्या वह लॉर्ड्स की क्वीन हैं?'; PSL के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित पोस्ट पर मचा हंगामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल