पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज होने से पहले ही काफी नौटंकी देखने को मिली थी, जिसमें पीसीबी ने इसका आगाज होने के एक हफ्ते पहले ही जहां शेड्यूल में बदलाव करने के साथ इसे सिर्फ 2 स्टेडियम में कराने का फैसला लिया तो वहीं स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी बैन कर दिया गया। अब सीजन का आगाज होने के साथ ही एक नया विवाद भी सामने आया है, जिसकी बड़ी वजह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह का पोस्ट बना है। पीएसएल 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पहुंची थी, जिनको लेकर नसीम शाह ने पोस्ट करने के साथ पीसीबी पर निशाना साधा, लेकिन बाद में उन्होंने बवाल मचने पर अपने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।
आखिर क्यों उन्हें क्वीन की तरह मिल रहा सम्मान
पीएसएल 2026 के सीजन का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान में ईंधन की कमी को देखते हुए पीसीबी ने स्टेडियम में फैंस की एंट्री को बैन कर रखा है। सीजन के पहले मुकाबले का आगाज होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के स्टेडियम में पहुंचने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के प्लेयर्स से मुलाकात की। इसी को लेकर नसीम शाह ने पीसीबी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘उन्हें लॉर्ड्स की क्वीन की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?’
नसीम शाह का ये पोस्ट कुछ ही सेकेंड में वायरल हो गया जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट तो कर दिया, लेकिन उस समय तक स्क्रीन शॉट्स ले लिए गए थे। अब नसीम के इस पोस्ट के बाद जहां फैंस उनके करियर को लेकर खतरा मान रहे हैं, जिसमें उन्होंने सीधे पीसीबी से दुश्मनी लेने का पोस्ट किया है।
पीएसएल में रावलपिंडीज का हिस्सा हैं नसीम शाह
पाकिस्तानी सुपर लीग 2026 में नसीम शाह को लेकर बात करें तो वह पीएसएल के इस सीजन को लेकर हुए प्लेयर ऑक्शन में सबसे महेंगे बिकने वाले खिलाड़ी थी, जिसमें वह रावलपिंडीज के स्क्वाड का हिस्सा हैं। नसीम शाम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को पेशावर जाल्मी टीम के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर भी नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
PSL में लागू हुआ 2 प्लेइंग इलेवन वाला अजीबोगरीब नियम, टॉस के बाद टीम चुन सकते हैं कप्तान
लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक