RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी, IPL 2026 में खेले जाएंगे इतने मुकाबले
IPL 2026 के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। इस सीजन RCB की टीम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी में कुल 5 मैच खेलेगी।
आईपीएल 2026 के शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक इमोशन है। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल के बाद पहला खिताब जीता था। इस बीच आईपीएल 2026 से पहले RCB फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले साल चैंपियन बनने के बाद जीत का जश्न मनाने के दौरान भगदड़ में कई लोग मारे गए थे, इसके बाद से इस स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच का आयोजन नहीं किया गया है।
चिन्नास्वामी में ही होगा ओपनिंग सेरेमनी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी इसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित किया जाएगा। चूंकि आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है, इसलिए नियमों के मुताबिक पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस साल आईपीएल का सेमीफाइनल और फाइनल भी इसी ग्राउंड में खेला जाएगा।
चिन्नास्वामी में RCB की टीम खेलेगी 5 मुकाबले
इस आईपीएल सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। वहीं RCB अपने दो होम मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। यह स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। अपने रोमांचक माहौल और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए मशहूर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। RCB के पास इस आईपीएल सीजन में टाइटल को डिफेंड करने का दबाव होगा।
RCB ने कर्नाकट सरकार को कहा धन्यवाद
RCB फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु में मैचों की मेजबानी में मदद करने के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस को उनके लगातार गाइडेंस, सहयोग और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है। RCB फ्रेंचाइजी ने कहा है कि IPL सीजन के लिए समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने की मिलकर की गई कोशिशों से यह पक्का हुआ है कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने ज्यादातर घरेलू मैच अपने होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे।
यह भी पढ़ें
पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव
टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी
