1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 03, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 03:58 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसके बाद उनकी टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रैविस हेड Image Source : AP

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और सुपर-8 में जगह बनाने में नाकाम रही। इस वर्ल्ड कप में उनकी टीम को ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच फैंस में हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उनकी टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई। इस खराब प्रदर्शन के लिए कंगारू टीम को अपने देश में फैंस से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

फैंस ने जमकर की थी ऑस्ट्रेलिया टीम की आलोचना

फैंस ने ऑस्ट्रेलिया के इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद कहा था कि उनकी टीम को टी20 फॉर्मेट की परवाह नहीं है। इसी वजह से उनका प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है। इन सब आलोचना के बीच अब ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि फैंस का ऐसा सोचना गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलने के लिए पूरी तरह से कमिटेड थी।

ट्रैविस हेड ने बताई टीम की कमजोरी

हेड ने हाल ही में एडिलेड में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान कहा कि खिलाड़ियों का नजरिया और टीम का नजरिया, हर चीज के लिए 100 परसेंट कमिटमेंट है। ऐसा कोई एक फॉर्मेट नहीं है जो किसी दूसरे फॉर्मेट से बड़ा हो। आप वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, हम उसे अलग करते हैं और जितना हो सके उतना अच्छा प्लान बनाते हैं। मुझे लगता है कि यह शायद ज्यादातर लोगों की राय है कि बहुत से लोग T20 क्रिकेट से ज़्यादा टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते हैं।

हेड ने ये भी माना कि ऑस्ट्रेलिया टीम को इस बात का दुख है कि उनकी टीम इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कहा कि जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमें नहीं जीततीं तो बहुत से लोग इसकी आलोचना करते हैं। हम इस वर्ल्ड कप में अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। हर प्लेयर के पास अपने डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम पूरी तरह से कमिटेड थे।

ICC टूर्नामेंट्स में करेंगे अच्छा प्रदर्शन

हेड ने कहा कि ICC टूर्नामेंट में अलग तरह की चुनौतियां होती हैं और कहा कि ऑस्ट्रेलिया जरूरी मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में बहुत बात करते हैं, वर्ल्ड कप और टूर्नामेंट खेलने के बारे में। लेकिन आम तौर पर हम उन हालात से निपटने में काफी अच्छे रहे हैं। उम्मीद है कि हम आने वाले ICC टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें:

'पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम', अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

UAE में बढ़ते तनाव का असर, इंग्लैंड लॉयन्स का दौरा रद्द, महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी टला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल