A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT फाइनल मैच में हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

RCB vs GT फाइनल मैच में हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल मैच की मेजबानी करेगा।

RCB vs GT- India TV Hindi
Image Source : PTI RCB vs GT

RCB vs GT Final: IPL 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ RCB ने क्वालीफायर 1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल मैच को लेकर फैंस के मन में इस वक्त कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ तो कौन चैंपियन बनेगा।

आईपीएल फाइनल के लिए क्या है नियम?

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने प्लेऑफ मैचों के लिए कुछ नियम बना रखे हैं। दरअसल फाइनल मैच के लिए एक 'रिजर्व डे' भी होता है। अगर तय दिन पर मैच नहीं हो पाता है, तो फिर ये मैच अगले दिन खेला जाएगा। मैच पूरा कराने के लिए निर्धारित दिन और रिजर्व डे, दोनों ही दिन 120-120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है। अगर बारिश की वजह से समय कम बचता है, तो ओवरों की संख्या घटाकर मैच कराने की कोशिश की जाएगी। लेकिन मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों के बीच कम से कम 5-5 ओवर खेल होना जरूरी है।

सुपर ओवर के जरिए भी हो सकता है फैसला

अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश आ जाती है और खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता, तो विजेता का फैसला 'डकवर्थ-लुईस' (DLS) नियम से होगा। अगर समय इतना कम बचा हो कि 5-5 ओवर का मैच भी न कराया जा सके, लेकिन मौसम ठीक हो, तो उस स्थिति में सिर्फ एक सुपर ओवर कराकर मैच का फैसला किया जा सकता है। अगर बारिश या खराब मौसम की वजह से फाइनल मैच वाले दिन और उसके अगले दिन (रिजर्व डे) भी मैच नहीं हो पाता है तो ट्रॉफी उस टीम को मिल जाएगी जो पॉइंट्स टेबल (अंक तालिका) में सबसे आगे थी।

रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन?

इस बार आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस की टीमें (GT) आमने-सामने हैं। वहीं दोनों दिन खेल नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंकिंग वाली टीम सीधे IPL 2026 की चैम्प‍ियन बन जाएगी। यानी RCB की टीम को चैंपियन घोषित किया जाएगा। लीग स्टेज खत्म होने के बाद RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी।

एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी है RCB और GT

RCB की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। उन्होंने अब तक चार बार फाइनल खेला जिसमें से वह सिर्फ एक बार खिताब जीतने में कामयाब हो पाए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए यह तीसरा फाइनल होगा। उन्होंने भी अब तक दो फाइनल खेला है जिसमें से एक बार वह चैंपियन बनने में कामयाब हो सके हैं। दोनों टीमों के पास इस बार अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें

Rajat Patidar vs Shubman Gill: IPL में कप्तानी का असली ‘बॉस’ कौन? देखें दोनों के आंकड़े

PAK vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के क्लब का हिस्सा बनी पाकिस्तानी टीम, वनडे में हासिल किया बड़ा मुकाम

Latest Cricket News