1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, दिन और शाम का वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

IPL 2026: कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, दिन और शाम का वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आ चुका है। पहला मैच 28 मार्च को है, इस बीच दिन और शाम के मैच कितने बजे शुरू होंगे, इसके बारे में जान लीजिए, नहीं तो आपका मैच छूट सकता है।

ipl- India TV Hindi
Image Source : GETTY आईपीएल

आईपीएल 2026 का शेड्यूल बीसीसीआई की ओर से जारी कर दिया गया हैं। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल तो नहीं आया है, लेकिन टीमों को अपने चार से पांच मैचों के टाइम टेबल के बारे में पता चल गया है। जल्द ही बाकी मैचों के शेड्यूल भी जारी होने की संभावना है। इस बीच आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आईपीएल के मैच कितने बजे शुरू होंगे। ​​शाम को तो मैच होंगे ही, दिन में भी बीच बीच में मुकाबले होंगे। टाइम को बारे में अभी से जान लीजिए और उसे नोट कर लीजिए, नहीं तो हो सकता है कि आपका मैच छूट जाए। 

28 मार्च को सीएसके बनाम एसआरएच के मुकाबले से होगा आईपीएल 2026 का आगाज

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहले दिन आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा। मैच का पहला दिन शनिवार को है, लेकिन इस दिन एक ही मैच है। दूसरे दिन यानी रविवार 29 मार्च को भी एक ही मैच खेला जाएगा। इसके बाद सोमवार से लेकर शुक्रवार तक एक एक मैच होगा। इसके बाद जब दूसरा शनिवार आए तो उस दिन दो मैच खेले जाएंगे। चार अप्रेल को शनिवार है, इस​ दिन और इसके बाद रविवार पांच अप्रेल को दो मैच खेले जाएंगे। 

आईपीएल 2026 में दिन के मैच साढ़े तीन और शाम को साढ़े सात बजे से होंगे शुरू

अब जरा मैचों के टाइम बारे में जान लीजिए। अभी कुछ ही दिन पहले आपने टी20 विश्व कप के मैच देखे हैं, जो शाम को सात बजे से शुरू हो रहे ​थे। साढ़े छह बजे टॉस होता था, लेकिन अब जब आईपीएल होगा तो ये मैच टाइम नहीं होगा। आईपीएल में दिन के मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। वहीं अगर शाम के मैच की बात की जाए तो ये मैच साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे, इनके टॉस का टाइम शाम को सात बजे का होगा। ये शाम को शुरू होने वाले मैच रात करीब 11 से साढ़े 11 बजे तक चल सकते हैं। ऐसे में वक्त का खास ख्याल रखिएगा। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख पाएंगे आईपीएल 2026 के मैच

इसके साथ ही आपको ये भी जानकारी दे देते हैं कि आईपीएल के मैचों के टेलीकास्ट के राइट्स इस बार भी स्टार स्पोर्ट्स के ही पास हैं। यानी अगर आप अपने टीवी पर आईपीएल के मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा। जहां आप अपनी मर्जी से भाषा भी चुन सकते हैं, जिसमें आपको कमेंट्री सुननी है। वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। साथ ही स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए भी जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। इसके अलावा और किसी चैनल या फिर ओटीटी पर आप आईपीएल के मैच लाइव नहीं देख पाएंगे। अगर आपको हिंदी कमेंट्री पढ़नी है, लाइव स्कोर देखना है और आईपीएल की हर बड़ी खबर से अपडेट रहना है तो इंडिया टीवी पर आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया अब कब खेलेगी अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, सामने आ गई ये तारीख

IPL 2026 RCB Squad and Schedule: कैसी है विराट कोहली की आरसीबी, यहां देखिए पूरी टीम और पहले फेज का शेड्यूल

Latest Cricket News