आईपीएल 2026 के आगाज का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। हालांकि अभी कुछ ही दिन का शेड्यूल आया है, लेकिन फिर भी टीमें चार से पांच मैच कब और कहां खेलेंगी, ये पता चल गया है। इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा में आरसीबी की टीम रहेगी। वैसे तो टीम ने 17 साल में कोई भी आईपीएल खिताब नहीं जीता था, लेकिन पिछले साल ट्रॉफी जीतकर टीम ने कमाल कर दिया और मौजूदा चैंपियन है। इस बीच एक नजर आरसीबी की टीम पर डाली जानी चाहिए और ये भी देखिए कि टीम का शेड्यूल क्या है।
रजत पाटीदार हैं आरसीबी के कप्तान, लेकिन सबसे बड़े स्टार विराट कोहली
आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भले ही रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन इस टीम की पहचान विराट कोहली से है। विराट कोहली इस टीम के सबसे बड़े स्टार हैं। इस बार भी वे टीम के लिए खेलते हुए नजर आ आएंगे। अभी तो वे बाहर हैं, लेकिन जल्द ही भारत आकर अपनी टीम के कैंप से जुड़ जाएंगे।
पहले ही मैच में हैदराबाद से होगी बेंगलुरु की भिड़ंत
आरसीबी इस बार आईपीएल का पहला मैच खेलती हुई नजर आएगी। वैसे तो पिछली बार की विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पहला मैच होना चाहिए था, लेकिन पहले दिन 28 मार्च को आरसीबी की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच से होगी। वैसे तो आरसीबी की टीम पहले से ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन जो कुछ कमियां थीं, उसे भी टीम ने इस बार की नीलामी में पूरा कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम कैसा प्रदर्शन करती है। कुल मिलाकर सभी की नजरें टीम पर रहने वाली हैं।
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल (RCB IPL Schedule)
28 मार्च 2026 (शनिवार): RCB बनाम SRH : बेंगलुरु
05 अप्रैल 2026 (रविवार): RCB बनाम CSK : बेंगलुरु
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): RR बनाम RCB : गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 (रविवार): MI बनाम RCB : मुंबई
यह भी पढ़ें
टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर