1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हर्षित राणा ने KKR को दी टेंशन, रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी टीम, ट्रायल में आजमाए 3 पेसर्स

हर्षित राणा ने KKR को दी टेंशन, रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी टीम, ट्रायल में आजमाए 3 पेसर्स

IPL 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ 10 दिन से भी कम समय बचा है और KKR के खेमे में टेंशन का माहौल है। हर्षित राणा चोटिल हैं। ऐसे में टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है।

KKR- India TV Hindi
Image Source : PTI कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने पूरी बॉलिंग यूनिट को झटका दिया है, और अब KKR नए विकल्प तलाशने में जुट गई है। इसी कड़ी में फ्रेंचाइज़ी ने तीन तेज गेंदबाजों को ट्रायल के लिए बुलाया है।

रिप्लेसमेंट की तलाश में KKR

हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद KKR ने सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वारियर को संभावित विकल्प के रूप में शॉर्टलिस्ट किया है। राणा को T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए घुटने में लिगामेंट इंजरी हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। फिलहाल वह रिहैब में हैं और उनकी वापसी की कोई तय तारीख नहीं है। ऐसे में KKR को मजबूरन नए गेंदबाज की तलाश करनी पड़ रही है।

पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके सिमरजीत ने 14 IPL मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उनकी तेज रफ्तार और यॉर्कर खास पहचान है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स और CSK का हिस्सा रह चुके आसिफ अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, हालांकि फिटनेस उनकी सबसे बड़ी चिंता रही है। वहीं, KKR के पूर्व खिलाड़ी वारियर टीम के लिए नया चेहरा नहीं हैं। उनका अनुभव और टीम के साथ पुराना तालमेल उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। ईडन गार्डन्स में हुए पहले ट्रेनिंग सेशन में आसिफ और वारियर ने ट्रायल दिया, जबकि सिमरजीत पहले ही मुंबई में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं।

पाथिराना पर भी सस्पेंस

KKR की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। श्रीलंका के स्टार पेसर मथीशा पथिराना का खेलना भी अभी तय नहीं है। T20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें पिंडली में चोट लगी थी और अब तक उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से क्लियरेंस नहीं मिला है। KKR के एक सूत्र ने PTI को बताया कि उनकी जॉइनिंग को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। हम लगातार संपर्क में हैं और लगभग हर दिन उनके टिकट बुक और कैंसल हो रहे हैं। KKR के पास घरेलू गेंदबाजों के रूप में वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। उमरान हाल ही में पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के फिन एलन, टिम साइफर्ट और रचिन रवींद्र के जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

ICC ODI Rankings: पाकिस्तानी ​बल्लेबाज ने लगा दी लंबी छलांग, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 2 करोड़ रुपये के लिए करना पड़ सकता है बदलाव, जसप्रीत बुमराह हैं कारण

Latest Cricket News