1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ODI Rankings: पाकिस्तानी ​बल्लेबाज ने लगा दी लंबी छलांग, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

ICC ODI Rankings: पाकिस्तानी ​बल्लेबाज ने लगा दी लंबी छलांग, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

 Published : Mar 18, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 01:53 pm IST

आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस बार फिर से बदलाव हुआ है। टॉप के बल्लेबाज तो पहले ही जैसे हैं, यानी डेरिल मिचेल नंबर वन बने हुए हैं, लेकिन सलमान अली आगा जरूर आगे बढ़ गए हैं।

salman ali- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : GETTY

आईसीसी ने एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये दूसरी रैंकिंग है। हालांकि इस बीच टी20 इंटरनेशनल मैच ज्यादा नहीं हुए, इसलिए इसकी रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन वनडे में जरूरत उठापटक हुई है। पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान ने वनडे रैंकिंग में छलांग मारी है। वे अब टॉप 10 में एंट्री करने में कामयाब हो गए हैं। इससे कई बल्लेबाज लाइन से नीचे चले गए हैं। 

डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ​डेरिल मिचेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 840 की है। भारत के विराट कोहली 791 की रेटिंग के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 756 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर बने हुए हैं। भारत के ही रोहित शर्मा की रेटिंग 748 की है और वे नंबर 4 पर अभी मौजूद हैं। भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल 716 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 684 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर हैं। वेस्टइंडीज के शे होप 679 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं। आयरलैंड के हैरी ट्रेक्टर 679 है और वे भी नंबर सात पर ही हैं। भारत के केएल राहुल 664 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। अब उन्हीं की बराबरी पर पाकिस्तान के सलमान अली आगा भी आ गए हैं। 

सलमान अली आगा ने मारी 9 स्थानों की छलांग

सलमान अली आगा टी20 में तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभालते हैं, लेकिन वनडे में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेलते हैं। हाल ही में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जो तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें तो पाकिस्तान को हर मिली, लेकिन सलमान अली आगा ने आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्हें जरूर फायदा मिल गया है। सलमान ने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग भी राहुल के बराबर यानी 664 की हो चुकी है। 

इन ​बल्लेबाजों को हुआ एक एक स्थान का नुकसान

पाकिस्तान के सलमान के आगे जाने से कई बल्लेबाज एक एक स्थान नीचे आ गए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, ट्रेविस हेड, श्रेयस अय्यर, क्विंटन डिकॉक, कुसल मेंडिस, जो रूट, रचिन रवींद्र को एक एक स्थान नीचे आना पड़ा है। अब आने वाले कुछ ही दिन बाद वनडे मुकाबले ज्यादा खेले जाएंगे, इसलिए रैंकिंग में भी काफी बदलाव और उलटफेर देखने के लिए मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें 

आरसीबी की सबसे खूंखार प्लेइंग इलेवन, टॉप से लेकर बॉटम तक एक से बढ़कर एक धुरंधर

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके का बड़ा प्लान, एक साथ नजर आएंगे नए और पुराने प्लेयर्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल