A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL 2026: किस टीम के पास कितने स्लॉट हैं खाली, विदेशी प्लेयर्स के लिए कुल 31 जगह ; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026: किस टीम के पास कितने स्लॉट हैं खाली, विदेशी प्लेयर्स के लिए कुल 31 जगह ; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 सीजन को लेकर होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया है। अब 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 स्लॉट खाली हैं।

IPL Trophy- India TV Hindi Image Source : AP आईपीएल 2026 मिनी प्लेयर ऑक्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुइंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग है, उसका अगला सीजन साल 2026 में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 15 नवंबर को अगले सीजन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ प्लेयर्स जहां ट्रेड के जरिए पहले ही दूसरी टीमों का हिस्सा बन गए हैं तो जो प्लेयर्स रिलीज हुए हैं वह अब ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे।

सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 स्लॉट हैं खाली

आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो रिटेन और रिलीज किए जाने वाली लिस्ट सामने आने के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 77 स्लॉट खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा जगह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जिनके पास कुल 13 स्लॉट खाली हैं और इसके बाद पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है, जिनके पास कुल 9 स्लॉट खाली हैं। कुल 77 स्लॉट में देखा जाए तो उसमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के खाली हैं, ऐसे में ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा नजरें इसी पर सभी की रहने वाली हैं। सभी टीमों के पर्स को देखा जाए तो उसमें कुल 237.55 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा पर्स केकेआर के पास सबसे कम मुंबई इंडियंस का

प्लेयर ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें सबसे ज्यादा पर्स इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास होगा जिन्होंने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। केकेआर पास ऑक्शन में कुल 64.30 करोड़ रुपये का पर्स होगा, वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है जो 43.40 करोड़ रुपये पर्स के साथ प्लेयर ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। इस बार ऑक्शन में सबसे कम पैसे मुंबई इंडियंस की टीम के पास होगा जिन्होंने कुल 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, मुंबई के पास कुल 2.75 करोड़ रुपये का पर्स है।

यहां पर देखिए किस टीम के पास कितना पर्स और कितने स्लॉट हैं खाली

टीम अभी कितने प्लेयर खाली विदेशी प्लेयर खाली स्लॉट पर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 13 6 64.3 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स 16 9 4 43.4 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 15 10 2 22.5 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 19 6 4 22.95 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 17 8 5 21.8 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 8 2 16.4 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 16 9 1 16.05 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 20 5 4 12.9 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स 21 4 2 11.50 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 20 5 1 2.75 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें

IPL रिटेंशन के बाद इस टीम के पास सबसे बड़ी रकम, जानें किसके पास बचे कितने करोड़ रुपए

ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने क्यों किया रिलीज? टीम के हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News