IPL 2026 के लिए रिटेंशन पूरा हो चुका है और सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अब सभी टीमें दिसंबर में होने वाले ऑक्शन के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगी और वहां पर अच्छे प्लेयर्स को लेकर स्क्वाड का रूप देंगी। मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने को लेकर होड़ लगने की उम्मीद है।
KKR के पास बचा सबसे ज्यादा पैसा
आईपीएल रिटेंशन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा हुआ है। टीम ने 64.30 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपए) और आंद्रे रसेल (12 करोड़) जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम ने इसके अलावा क्विंटन डी कॉक और मोईन अली को स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया है। केकेआर को नए सिरे से टीम बनानी होगी। अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नारायण, वरूण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को बरकरार रखा है। केकेआर के पास 13 जगह खाली है जिनमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर करने पर होंगी CSK की नजरें
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को खरीदने के बावजूद कई खिलाड़ियों को रिलीज करके 40 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। चेन्नई अपने गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर करने की जुगत में होगी। उसकी नजरें मतीशा पथिराना को वापिस लेने या बेन स्टोक्स को खरीदने पर भी लगी होगी बशर्ते वह एशेज के बाद उपलब्ध रहे।
इससे पहले रवींद्र जडेजा सीएसके से राजस्थान रॉयल्स में और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रॉयल्स से सीएसके में आ गए हैं। आईपीएल की प्रेस रिलीज अनुसार जडेजा 18 करोड़ से कम 14 करोड़ में रॉयल्स के पास गए हैं जबकि सैमसन मौजूदा फीस 18 करोड़ में ही सीएसके में आए हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी दो करोड़ 40 लाख रुपए में सीएसके से रॉयल्स में चले गए हैं।
मुंबई के पास सबसे कम पैस बचा
आईपीएल रिटेंशन के बाद जहां सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बचा हुआ है। वहीं सबसे कम पैसा मुंबई इंडियंस के पास बचा है। मुंबई की टीम के पास अभी तक 2.75 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। ऐसे में मिनी ऑक्शन में केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है।
IPL 2026 के लिए सभी टीमों का बचा हुआ पैसा:
कोलकाता नाइट राइडर्स (64.30 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़ रूपये)
दिल्ली कैपिटल्स (21.80 करोड़)
सनराजइर्स हैदराबाद (25 .50 करोड़)
लखनऊ सुपर जाइंट्स (22.95 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (16.40 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स (16.05 करोड़)
गुजरात टाइटंस (12 .90 करोड़)
पंजाब किंग्स (11.50 करोड़)
मुंबई इंडियंस (2 .75 करोड़)
यह भी पढ़ें:
दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को कर दिया रिलीज, नटराजन और राहुल स्क्वाड में बरकरार; देखें लिस्ट
संजू सैमसन के हाथ नहीं आया मौका, CSK ने इस खिलाड़ी को बना दिया कप्तान; हो गया बड़ा ऐलान